PM Awas Yojana 2026 List: क्या आपको मिलेगा नया घर? 2 मिनट में चेक करें अपना नाम और स्टेटस,यहां देखें पूरी डिटेल्स

पीएम आवास योजना ग्रामीण की 2026 लिस्ट जारी हो गई है. अगर आप भी पक्के घर का सपना देख रहे हैं, तो तुरंत चेक करें कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं. जानें ऑनलाइन नाम देखने का आसान तरीका और पात्रता से जुड़ी पूरी जानकारी यहां.
PM Awas Yojana 2026 List: क्या आपको मिलेगा नया घर? 2 मिनट में चेक करें अपना नाम और स्टेटस,यहां देखें पूरी डिटेल्स

पीएम आवास योजना ग्रामीण की 2026 लिस्ट जारी हो गई है   (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt) 

एक सुरक्षित और पक्का घर हर परिवार की सबसे बड़ी जरूरत होती है. भारत के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए यह सपना अब पूरा हो रहा है। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) की 2026 की नई लिस्ट जारी कर दी है. जी हां इस लिस्ट से यह साफ हो जाएगा कि किन परिवारों को अपना घर बनाने के लिए सरकारी मदद मिलेगी.आप आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर जाकर आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं

क्या है PM आवास योजना ग्रामीण?

यह केंद्र सरकार की एक बड़ी स्कीम है जिसका मकसद उन परिवारों को पैसा देना है जिनके पास अपना पक्का मकान नहीं है. साल 2016 में शुरू हुई इस योजना का लक्ष्य 'सबके लिए घर' है.इस स्कीमके तहत गांवों में घर बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये और शहरों में 2.50 लाख रुपये तक की फाइनेंशियल हेल्प दी जाती है.असल में यह पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में किस्तों में भेजा जाता है.

इस स्कीम की योजना की खास बातें

शुरुआत: 2016
ग्रामीण इलाकों के लिए मदद: ₹1.20 लाख तक
शहरी इलाकों के लिए मदद: ₹2.50 लाख तक
टारगेट: सभी के लिए पक्का घर

ऑनलाइन लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

अब आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है.तो आप घर बैठे ये स्टेप्स फॉलो करके अपना नाम चेक कर सकते हैं तो फिर सबसे पहले PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर जाएं.

इसके बाक होमपेज पर ‘Awaassoft’ टैब में जाकर ‘Report’ पर क्लिक करें. अब ‘Social Audit Reports’ सेक्शन में ‘Beneficiary details for verification’ पर जाएं. फिर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें.लास्ट में कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें और आपके सामने लिस्ट आ जाएगी जिसे आप PDF में डाउनलोड भी कर सकते हैं.

कौन ले सकता है फायदा?

  • अप्लाई करने वाला भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • केवल आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) या कम आय वाले (LIG) परिवार ही पात्र हैं
  • ग्रामीण क्षेत्र में सालाना आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए
  • देश में कहीं भी अपना पक्का घर नहीं होना चाहिए
  • परिवार में कोई भी इनकम टैक्स देने वाला या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए

जरूरी दस्तावेज:

  • लिस्ट चेक करने और वेरिफिकेशन के लिए ये डाक्यूमेंट्स तैयार रखें
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

अगर सरकारी मदद कम पड़े तो क्या करें?

कई बार घर बनाने की लागत बढ़ जाती है और सरकारी मदद पूरी नहीं पड़ती है.तो ऐसे में लोग एक्स्ट्रा फंड के लिए होम लोन का सहारा भी लेते हैं. उदाहरण के तौर पर, कई लेंडर्स 7.25% की शुरुआती ब्याज दर पर लोन देते हैं, जिसकी EMI करीब ₹671 प्रति लाख से शुरू होती है. इससे लोग अपने घर का काम (जैसे एक्स्ट्रा कमरा, टाइल्स या फिनिशिंग) समय पर पूरा कर पाते हैं. (स्टोरी इनपुट: एएनआई)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6