पीएम मोदी ने दी घर की चाबी, खुशी से छलक पड़े आंसू! बिहार की महिलाओं ने बताई अपने दिल की बात

PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी में कई करोड़ों रुपए की परियोजना की सौगात दी है. इस दौरान उन्होंने पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को घर की चाबी सौंपी है.
पीएम मोदी ने दी घर की चाबी, खुशी से छलक पड़े आंसू! बिहार की महिलाओं ने बताई अपने दिल की बात

PM Awaas Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के मोतिहारी पहुंचे, यहां से पीएम मोदी ने करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात प्रदेश के लोगों को दी. इस दौरान उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से घर की चाबी सौंपी. घर की चाबी मिलने के बाद लाभार्थियों ने पीएम मोदी का आभार जताया है। लाभार्थियों ने कहा कि पीएम मोदी से मिलने का सपना पूरा हुआ.

पक्के मकान का सपना हुआ पूरा

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत घर का सपना पूरा होने के बाद लाभार्थी सरस्वती कुमारी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए आईएएनएस से बातचीत की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से घर की चाबी मिलना किसी सपने के साकार होने जैसा लगता है. मंच पर पहुंचकर बहुत खुशी हुई, जब पीएम मोदी ने मेरे परिवार का हालचाल जाना तो मन खुश हो गया. यह हमारे लिए कभी न भूल पाने वाला पल है. उन्होंने बताया कि साल 2022 में इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था. इस योजना के तहत जो सहायता राशि मिली, उससे पक्के मकान का सपना पूरा हो गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

पक्के मकान की दी खुशी

लाभार्थी लीलावती देवी ने बताया कि पीएम मोदी से मिलकर बहुत खुशी हो रही है. पीएम मोदी ने परिवार के बारे में पूछा कि पक्का मकान बन गया, सब अच्छे से रहते हैं. लाभार्थी ने कहा कि पीएम मोदी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं. हम चाहते हैं कि वह यूं ही देश और बिहार की प्रगति के लिए निरंतर कार्य करते रहें. शफी आलम ने बताया कि बिहार के लोगों के लिए यह बहुत बड़ी बात है कि पीएम मोदी जब भी बिहार आते हैं तो ढेर सारी खुशियां लेकर आते हैं. आज उन्होंने मुझे पक्के मकान की खुशी दी है. मंच पर पीएम मोदी से मिलकर काफी अच्छा लगा.

गरीबों को मिल रही है सुविधाएं

बबीता देवी ने बताया कि पीएम से मुलाकात कर बहुत खुशी हो रही है. पीएम मोदी ने हमारा हालचाल लिया. वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. उनकी लाभकारी योजनाओं से गरीबों को काफी सुविधाएं मिल रही हैं. राजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास मिला है. बिहार के गरीबों को मुख्यधारा में लाने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं. पीएम से मिलकर काफी अच्छा लगा, वह काफी अच्छा काम कर रहे हैं। उनकी योजनाओं से गरीबों को लाभ हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ उन्हें 2024 में मिला है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6