'पक्के मकान का सपना पूरा हुआ', वैशाली में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों ने जताया पीएम मोदी का आभार

PM Awaas Yojana: पीएम आवास योजना के तहत पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए पक्के मकान उपलब्ध किए जा रहे हैं. जानिए पक्के मकान मिलने के बाद क्या बोले लाभार्थी.
'पक्के मकान का सपना पूरा हुआ', वैशाली में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों ने जताया पीएम मोदी का आभार

PM Awaas Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चला रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना भी इन्हीं में से एक है. इस योजना के तहत देशभर में गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से हो रहा है। इस योजना का उद्देश्य उन लोगों को घर की सुविधा दिलाना है जो आर्थिक रूप से सशक्त नहीं हैं. ऐसे लोग जो अपने लिए पक्का मकान तैयार नहीं करा सकते, पीएम आवास योजना के तहत उनकी मदद की जा रही है.
VIDEO- NSDL IPO Allotment: कब और कैसे चेक करें स्टेटस?

पक्के मकान से सुधरा जीवन

बिहार के वैशाली जिले में भी इस योजना का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है, जहां लोग कच्चे मकानों से निकलकर पक्के मकानों में रहने लगे हैं. जिले के लोगों ने पीएम मोदी को इस लाभकारी योजना के लिए आभार जताया है. पीएम आवास योजना के कुछ लाभार्थियों से आईएएनएस ने बात की. बिंदेश्वर सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनने से जीवन में सुधार आया है. पहले बारिश के मौसम में कच्चे मकान में कई परेशानियों से होकर गुजरना पड़ता था, खासकर बच्चों की परेशानी से चिंता बढ़ गई थी.

VIDEO-India-USA कितना Import-export? कौन-से Share पर पड़ेगा असर?

Add Zee Business as a Preferred Source

आर्थिक तौर से नहीं थे सशक्त

बिंदेश्वर सहनी ने आगे कहा, "आर्थिक रूप से इतने सशक्त नहीं थे कि पक्का मकान तैयार करा पाते..जैसे-तैसे अपना जीवन यापन कर रहे थे. एक दिन पीएम मोदी की इस लाभकारी योजना के बारे में जानकारी मिली. इस योजना के लिए आवेदन किया और हमें लाभ मिला. पीएम मोदी का धन्यवाद करना चाहते हैं कि इस योजना का लाभ लेकर हमने पक्का मकान तैयार कराया है और परिवार के साथ अब खुशी-खुशी रहते हैं. पीएम मोदी देशहित में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. हम चाहते हैं कि वह देशहित में आगे भी अच्छा कार्य करें और गरीबों-वंचितों के लिए अच्छी अच्छी योजनाएं लेकर आएं.

VIDEO- 1 अगस्त 2025 से बदली 12 चीजें, आपकी जेब पर सीधा असर!

6 साल पहले मिला पक्का मकान

बिंदेश्वर सहनी के अलावा यहां अन्यों को भी इस योजना का लाभ हुआ है. सुरेश सहनी ने बताया कि इस योजना का लाभ हुआ है और छह साल पहले इस योजना के तहत पक्का मकान मिला. जब पक्का मकान नहीं था, तो पानी का रिसाव, असुरक्षित रहन-सहन, और बच्चों के लिए मुश्किलें हमारी जीवन की दिनचर्या बनी हुई थी. वे इस योजना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं, जो गरीब परिवारों के लिए इस तरह के कल्याणकारी कार्यों को बढ़ावा दे रहे हैं.

VIDEO-August 2025 Bank Holiday: देखें 15 छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6