NCR से केवल 3 घंटे दूर, 67% सस्ते दाम पर मिल रहे हैं पिंक सिटी में घर, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे ने बदली किस्मत

CREDAI Report on Jaipur Real Estate: दिल्ली एनसीआर से कुछ ही घंटे दूर पिंक सिटी जयपुर रियल एस्टेट का एक नया हॉटस्पॉट बन रहा है. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से दूरी कुछ ही घंटों की रह गई है.
NCR से केवल 3 घंटे दूर, 67% सस्ते दाम पर मिल रहे हैं पिंक सिटी में घर, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे ने बदली किस्मत

Jaipur Real Estate (Representative Image: AI Generated)

ऐतिहासिक किलों, खूबसूरत महलों के लिए जाने जाना वाला पिंक सिटी जयपुर अब रियल एस्टेट हॉटस्पॉट बनता जा रहा है. दिल्ली एनसीआर की भीड़भाड़, प्रदूषण से दूर जयपुर होम बायर्स का वीकेंड होम नहीं बल्कि प्राइमरी होम का विकल्प बन रहा है. डेवलपर्स के संघ कंफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स ऑफ इंडिया (CREDAI) और CRE Matrix की ताजा रिपोर्ट अनलॉकिंग जयपुर में खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे ने इन जयपुर और दिल्ली की दूरी को काफी घटा दिया है. जयपुर में दिल्ली एनसीआर के मुकाबले घर 67% सस्ते हैं.

5,350 रुपए प्रति स्क्वायर फीट कीमत

CREDAI की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की कीमत महज 5,350 रुपए प्रति स्क्वायर फीट. दिल्ली एनसीआ में यह कीमत 15,950 रुपए प्रति स्क्वायर फीट है.

Add Zee Business as a Preferred Source

16 से 22 महीने की इन्वेंट्री ओवरहैंग

  • रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर का मार्केट सट्टेबाजी से दूर स्थिर मांग पर टिका हुआ है. जयपुर में सालाना यूनिट बिक्री में 12 फीसदी CAGR की बढ़ोतरी देखी गई है.
  • पिछले 5 साल में जयपुर के रेजिडेंशियल मार्केट में सालाना नई सप्लाई में 17 फीसदी की चक्रवृद्धि सालाना दर (CAGR) दिखी है.
  • जयपुर में रियल एस्टेट इन्वेंट्री ओवरहैंग 16 से 22 महीने के बीच है, जो बाजार में स्थिर और अच्छे अबजॉर्प्शन रेट को दर्शाता है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपए तक के प्रीमियम और 1.5 करोड़ रुपए से ज्यादा के अल्ट्रा लग्जरी घरों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है.

किस शहर में कितनी प्रॉपर्टी की कीमत

विवरणजयपुरदिल्ली-एनसीआर
औसत रेसिडेंशियल कीमत (प्रति वर्ग फुट)₹5,350₹15,950
कमर्शियल ऑफिस रेंट (प्रति वर्ग फुट)₹43₹95

ये इलाके बने जयपुर के प्रमुख हॉटस्पॉट

CREDAI और CRE Matrix की रिपोर्ट के मुताबिक टोंक रोड, मानसरोवर, जगतपुरा और अजमेर रोड जयपुर के सबसे तेजी से बढ़ते हाउसिंग कॉरिडोर्स हैं.

2-3 मिलियन स्क्वायर फीट कमर्शियल सप्लाई

  • टोंक रोड एक्सटेंशन और न्यू सांगानेर रोड पर अगल 3 साल में 2 मिलियन स्क्वायर फीट की नई कमर्शियल सप्लाई आने की उम्मीद है.
  • रेजिडेंशियल के अलावा कमर्शियल रियल एस्टेट भी काफी ज्यादा फल-फूल रही है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर में कमर्शियल ऑफिस स्पेस का किराया लगभग 43 रुपए प्रति स्क्वायर फीट है.
  • जयपुर के मुकाबले दिल्ली एनसीआर में किराया 95 रुपए प्रति स्क्वायर फुट है.
  • जयपुर कंपनियों को 54 फीसदी का भारी रेंटल आर्बिट्रेज देता है.

राजस्थान में अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट

प्रोजेक्ट / रूट कुल दूरी (किमी)लगने वाला समय
NE-4: दिल्ली-जयपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे1,35012 घंटे (दिल्ली से जयपुर का सफर मात्र 2.5 घंटे में)
NH-48: दिल्ली-जयपुर हाईवे2424 घंटे
NH-21: जयपुर-आगरा हाईवे2404.5 घंटे
वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर1,50450 घंटे

Zee Business Live TV यहां पर देखें

कॉर्पोरेट सेक्टर की तरफ से बढ़ती मांग

क्रेडाई राजस्थान के चेयरमैन अनुराग शर्मा के मुताबिक जयपुर देश के सबसे बड़े रियल एस्टेट ग्रोथ कॉरिडोर के तौर पर उभर रहा है. कॉर्पोरेट सेक्टर की तरफ से बढ़ती मांग, अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर, क्वालिटी डेवलपमेंट्स की नई लहर के साथ, यह शहर एक वास्तविक निवेश का हॉटस्पॉट बन रहा है. क्रेडाई राजस्थान के सचिव आशीष अग्रवाल ने कहा कि जयपुर रियल एस्टेट को बढ़ावा आईटी, ग्लोबल कैपिसिटी सेंटर (GCCs) और मल्टीनेशनल कंपनियों की बढ़ती मांग के कारण है. जैसे-जैसे बड़ी कंपनियां कॉस्ट एफिशियंट और टैलेंट रिच टियर 2 शहरों की तरफ देखेगी जयपुर पसंदीदा डेस्टिनेशन बन जाएगा.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: जयपुर में दिल्ली-एनसीआर के मुकाबले प्रदूषण की स्थिति क्या है?

जवाब:
जयपुर AQI के मामले में दूसरा सबसे साफ शहर बनकर उभरा है. पहले नंबर पर चंडीगढ़ है.

सवाल: टोंक रोड एक्सटेंशन चर्च में क्यों है?

जवाब:
टोक रोड एक्सटेंशन तेजी से उभरते कमर्शियल कॉरिडोर है. यहां पर किराये में पिछले 5 साल में 20% CAGR की बढ़ोतरी हुई है.

सवाल: जयपुर में कौन सी बड़ी आईटी, ग्लोबल कंपनियां जयपुर में दांव लगा रही है.

जवाब:
इंफोसिस, जेनपैक्ट, एक्सेंचर, ड्यूश बैंक जैसी कंपनियां जयपुर में काम कर रही है.

सवाल: जयपुर में कुल ग्रेड ए ऑफिस और रिटेल स्टॉक कितना है?

जवाब:
2025 तक जयपुर में 7.8 मिलियन स्क्वायर फीट ऑफिस स्टॉक और 3.3 msf ग्रेड ए रिटेल स्पेस मौजूद है.

सवाल: जयपुर का रियल एस्टेट मार्केट किस शहर के डेवलपमेंट मॉडल की तरह आगे बढ़ रहा है?

जवाब:
जयपुर का रियल एस्टेट काफी हद तक 2015 के दौरान अहमदाबाद (गिफ्ट सिटी) की ग्रोथ स्टोरी से मिलता-जुलता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6