Deepinder Goyal DLF Camellias: जोमेटो के फाउंडर और सीईओ दीपेंद्र गोयल ने गुरुग्राम की सबसे लग्जरी सोसाइटी में नया अपार्टमेंट खरीदा है. जानिए कितनी है इसकी कीमत.
1/6गुरुग्राम में स्थित DLF Camellias की गिनती देश की सबसे लग्जरी सोसाइटी में होती है. इस सोसाइटी में कई VVIP के अपार्टमेंट्स हैं. अब जोमेटो के फाउंडर और सीईओ दीपेंद्र गोयल ने यहां पर अपार्टमेंट खरीदा है.
2/6रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म Zapkey द्वारा दस्तावेजों के आधार पर मिली जानकारी के मुताबिक इस फ्लैट की कीमत 52.3 करोड़ रुपए है. दीपेंद्र गोयल ने ₹3.66 करोड़ का स्टाम्प फीस चुकाई है. VIDEO-Trump Tariff News: नई तारीख से लागू होगा टैक्स, इन 14 देशों को अमेरिका ने भेजी चिट्ठी!
3/6डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक यह अपार्टमेंट 10,813 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसमें पांच पार्किंग स्पेस हैं.दस्तावेजों से यह भी पता चलता है कि यह खरीद सीधे बिल्डर डीएलएफ लिमिटेड से अगस्त 2022 में की गई थी. रजिस्ट्री 2025 में हुई.
4/6DLF Camellias प्रोजेक्ट साल 2014 में गुरुग्राम सेक्टर 42 में लॉन्च किया गया था. यहां पर 4BHK, 5BHK और पेंटहाउस उपलब्ध हैं. VIDEO- Trump Tariffs News: 7 और देशों लगा टैक्स! वीडियो में जानें ट्रंप की 8 बड़ी बातें
5/6DLF Camellias में 4BHK का साइज 7400 Sq. Ft, 5 BHK का साइज 9400 Sq. Ft और पेंट हाउस का साइज 11000 Sq. Ft तक है.
6/6DLF Camellias में दीपेंद्र गोयल के अलावा boAt के को-फाउंडर और सीएमओ अमन गुप्ता और Bira 91 के फाउंडर और सीईओ अंकुर जैन के भी अपार्टमेंट्स हैं. VIDEO-सिर्फ 15 दिन में कमाएं रिटर्न! Axis Securities के टॉप 4 शेयर