देश के प्रमुख महानगरो में वैनिला स्टोर्स से निवेशको को एंकर स्टोर्स के मुकाबले औसतन 2.2 गुना ज्यादा किराया मिल रहा है. जानिए क्या होते हैं ये वैनिला स्टोर्स.
1/7कमर्शियल रियल एस्टेट खासकर शॉपिंग मॉल में बड़ी जगह (एंकर स्टोर) लेना मुनाफे का सौदा माना जाता है. ज्यादा जगह होने के कारण किराया भी ज्यादा होता है एनारॉक और इमेज ग्रुप की ताजा रिपोर्ट ने इस धारणा को बदल दिया है.
2/7एनारॉक और इमेज ग्रुप की 'Leasing Trends in Malls Across Top Metropolitan Cities in India' की रिपोर्ट के मुताबिक मॉल के अंदर छोटे आकार वाले वैनिला स्टोर्स कमाई के मामले में एंकर स्टोर को पीछे छेड़ रहे हैं.
3/7देश के प्रमुख मेट्रो सिटीज में वैनिला स्टोर्स ने निवेशकों को एंकर स्टोर्स के मुकाबले औसतन 2.2 गुना ज्यादा किराया दिया है. वैनिला स्टोर स्पेस के बहुत बेहतरीन इस्तेमाल और प्रति वर्ग फुट ज्यादा बिक्री पर फोकस करते हैं.
4/7रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के ग्रेड ए या A+ मॉल में इन स्टोर का किराया 400 से 450 रुपए वर्ग फुट है. एंकर स्टोर का किराया 110 से 150 रुपए प्रति वर्ग फुट है यानी निवेशकों को 290-300 रुपए प्रति वर्ग फुट का मुनाफा मिला है.
5/7एनारॉक की रिपोर्ट के दिल्ली के अलावा हैदराबाद, पुणे और चेन्नई जैसे शहरों में एंकर स्टोर्स के मुकाबले लगभग 2.2 गुना ज्यादा किराया जनरेट किया जा रहा है.
6/7पुणे और चेन्नई में वैनिला स्टोर का औसत किराया 175-225 रुपए प्रति फुट है. एंकर स्टोर का यहां किराया महज 80 से 100 रुपए प्रति वर्ग फुट है.
7/7शानदार विजिबिलिटी और फ्रंटेज के कारण वैनिला स्टोर की कमाई और रेवेन्यू जनरेशन की क्षमता ज्यादा होती है. दूसरी तरफ मॉल में बड़े एंकर स्टोर्स को जानबूझकर डिस्काउंट वाले किराये पर जगह दी जाती है. इनका काम मॉल में ग्राहकों की भारी भीड़ को खींचना होता है.