Virat Kohli Office Rental Space: विराट कोहली और आरसीबी का 18 साल का आईपीएल ट्रॉफी का सूखा खत्म हो गया है. विराट कोहली खेल के मैदान के अलावा रियल एस्टेट के भी किंग है. जानिए किस प्रॉपर्टी से होती है विराट कोहली की कमाई.
1/6विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का 18 साल का आईपीएल ट्रॉफी का सूखा खत्म हो गया है. मंगलवार को आईपीएल के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी उठाई.
2/6विराट कोहली मैदान के साथ-साथ रियल एस्टेट के भी किंग हैं. उनके मुंबई में दो और गुरुग्राम में एक बंगला है. यही नहीं, विराट कोहली ने गुरुग्राम में भी ऑफिस स्पेस किराये पर दिया है.
3/6CRE Matrix के मुताबिक विराट कोहली ने साल 2023 में गुरुग्राम स्थित 12 स्पेस को 9 साल के लिए किराये में दिया था. ये ऑफिस स्पेस गुरुग्राम के सेक्टर 68 में स्थित कॉर्पोरेट टावर रीच कॉमर्शिया में है.
4/6विराट कोहली का ये ऑफिस स्पेस 18430 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. इसमें 37 कार पार्किंग स्पेस भी है. ये डील साल 2023 में हुई थी.
5/6विराट कोहली को इस प्रॉपर्टी से शुरुआत में हर महीने 48 रुपए प्रति स्क्वायर फीट यानी 8.85 लाख रुपए किराया मिलाता था. हर साल इस किराये में पांच फीसदी की बढ़ोतरी होगी.
6/6Mynd इंटीग्रेटेड सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड ने विराट कोहली से ये ऑफिस किराये में लिया है. कंपनी ने इसके लिए 57.19 लाख रुपए सिक्युरिटी डिपॉजिट दी थी. प्रॉपर्टी पर 14 रुपए प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से मेंटनेंस चार्ज लगता है.