Title Insurance Explained: प्रॉपर्टी विवाद में कई बार आपकी पूरी जमा-पूंजी खत्म हो जाएगी. प्रॉपर्टी में ऐसे ही धोखे और कानूनी विवादों से बचने के लिए एक सुरक्षा कवच है. इसका नाम है टाइटल इंश्योरेंस.
1/6आपने अपनी जिंदगी भर की कमाई लगाकर एक घर खरीदा लेकिन कुछ वक्त बाद कोई अनजान व्यक्ति उस प्रॉपर्टी पर अपना हक जमाए तो आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. यह फिल्मी कहानी नहीं बल्कि कई लोगों के लिए एक क्रूर हकीकत है.
2/6प्रॉपर्टी में ऐसे ही धोखे और कानूनी विवादों से बचने के लिए एक सुरक्षा कवच है. इसका नाम है टाइटल इंश्योरेंस. दरअसल जब आप प्रॉपर्टी खरीदने है तो केवल बिल्डिंग नहीं कानूनी हक भी खरीदते हैं. इसे टाइटल डीड कहा जाता है.
3/6टाइटल इंश्योरेंस, प्रॉपर्टी के मालिकाना हक की गारंटी देनी वाली एक बीमा पॉलिसी है. ये होम इंश्योरेंस से बिल्कुल अलग है, जो घर को आग या भूकंप जैसे नुकसान से बचाता है.
4/6टाइटल इंश्योरेंस घर की दीवारों की नहीं, बल्कि आपके मालिकाना हक को सुरक्षित करता है. इसका प्रीमियम प्रॉपर्टी खरीदते वक्त एक बार देना होता है. भविष्य में प्रॉपर्टी के टाइटल से जुड़ा कोई भी पुराना विवाद आता है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं.
5/6टाइटल इंश्यरेंस के तहत केस लड़ने का सारा कानूनी खर्च और केस हारने पर प्रॉपर्टी गंवाने की स्थिति में वित्तीय हानि की भरपाई बीमा कंपनी करती है.
6/6प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद तब आते हैं जब पुराने मालिक के किसी कानूनी वारिस ने अपना हक न लिया हो लेकिन, सालों बाद दावा कर दें. इसके अलावा पुराने डॉक्यूमेंट्स में कोई धोखाधड़ी या गलती हुई हो. इसके अलावा प्रॉपर्टी पर कोई पुरानी देनदारी हो.