Super Rich Real Estate: अमीर या सुपर रिच का ध्यान न्यूयॉर्क, लंदन और दुबई जैसे इलाकों से अलग कई ऑफ बीट डेस्टिनेशन पर हैं. यहां पर अमीर जमकर प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं.
1/6दुनिया में अमीरों का ठिकाना अमूमन दुबई, न्यूयॉर्क या लंदन माना जाता है. कई बड़े सितारों, उद्योगपति और खिलाड़ियों के इन जगहों पर आलीशान प्रॉपर्टी है. लेकिन, इस ट्रेंड में अब तेजी से बदलाव आ रहा है.
2/6ग्लोबल प्रॉपर्टी कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक इंडिया की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब सुपर रिच लोगों का ध्यान कुछ नई, गुमनाम डेस्टिनेशन की तरफ जा रहा है, जो शांति, प्राइवेसी और एक अलग तरह की लाइफस्टाइल देती है.
3/6अमेरिका के टेक्सास की पहचान हमेशा से ही बड़े बंगलों की रही है लेकिन, अब यहां ह्यूस्टन और डलास जैसे शहरों में फोर सीजन्स और रिट्सज कार्लटन जैसे ब्रांड्स लग्जरी अपार्टमेंट्स बना रहे हैं क्योंकि दूसरे अमेरिकी राज्यों के लोग यहां बसने के लिए आ रहे हैं.
4/6युवा अमीर भीड़ भाड़ से दूर फिजी जैसे शांत आइलैंड्स में बस रहे हैं. यहां पर उन्हें असली सुकून और प्राइवेसी मिल रही है. यही वजह है कि वन एंड ओनल जैसे ब्रांड यहां अपने रिसॉर्ट और प्राइवेट होम बना रहे हैं.
5/6पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन से कुछ ही दूरी पर मौजूद कोमपोर्टा शांत समद्री तट के कारण बेयरफुट लग्जरी का अड्डा बन गया है. यहां यूरोप के अमीर परिवार शांति और लंबे समुद्र तटों के कारण आकर्षित हो रहे हैं.
6/6इटली का सार्डिनिया हमेशा से अमीरों की पसंद रहा है, लेकिन अब वे पुराने इलाकों को छोड़कर पोर्टो राफेल और पोर्टो पोलो जैसे नए और शांत तटीय इलाकों में जा रहे हैं.