Sonakshi Sinha Apartment: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपना अपार्टमेंट कुवैत के कॉन्स्युलेट को किराये पर दिया है. इस अपार्टमेंट से सोनाक्षी सिन्हा को हर महीने 16 लाख रुपए की कमाई होगी.
1/6बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट में स्थित अपने आलीशान अपार्टमेंट को किराये पर दिया है. डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, यह फ्लैट कुवैत के कॉन्स्युलेट को लीव एंड लाइसेंस के आधार पर दिया गया है.
2/6रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म CRE Matrix के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा के इस फ्लैट का इस्तेमाल कुवैत के महावाणिज्य दूत इमाद अब्दुल अजीज अल खराज, उनके परिवार और स्टाफ के रेजिडेंशियल इस्तेमाल के लिए किया जाएगा.
3/6लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा को इस फ्लैट से हर महीने 16 लाख रुपए किराया मिलेगा, यानी कुल किराया 1.92 करोड़ रुपए बनता है. किराये की अवधि 7 जून 2026 से 6 जून 2027 तक है.
4/6इस सौदे के लिए 96000 रुपए की स्टांप ड्यूटी और 1000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान किया गया है. दस्तावेजों के मुताबिक, फ्लैट का कुल कारपेट एरिया 4350 स्क्वायर फीट है. फ्लैट के साथ 27 स्क्वायर फीट का अलग से सर्वेंट टॉयलेट एरिया शामिल है.
5/6एग्रीमेंट के तहत किरायेदार को 3 कार पार्किंग की सुविधा भी दी गई है. साथ ही, इस अपार्टमेंट के साथ जिम, लाइब्रेरी, मीटिंग के लिए कॉन्फ्रेंस रूम, 2 अलग-अलग स्विमिंग पूल, वॉकिंग ट्रैक, जॉगिंग ट्रैक, बैंक्वेट हॉल, 3 गार्डन स्पेस और क्लब हाउस शामिल हैं.
6/6यदि कोई पक्ष 12 महीने की अवधि पूरी होने से पहले यह एग्रीमेंट खत्म करना चाहता है, तो उसे दूसरे पक्ष को कम से कम 60 दिन पहले पूर्व लिखित नोटिस देना होगा. 60 दिन के नोटिस पीरियड के खत्म होने के बाद एग्रीमेंट रद्द माना जाएगा.