Gurugram Vs Sohana: दिल्ली एनसीआर में गुरुग्राम से सटे सोहना एक बड़ा प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट हब बनकर उभर रहा है. ग्लोबल रियल एस्टेट कंसल्टेंट कोलियर्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस इलाके ने गुरुग्राम को पीछे छोड़ दिया है. जानिए क्या कहती है ताजा रिपोर्ट.
1/8दिल्ली एनसीआर में गुरुग्राम का तख्त तेजी से हिल रहा है. ग्लोबल रियल एस्टेट कंसल्टेंट कोलियर्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम के दक्षिण में स्थित सोहना अब एनसीआर का नया इन्वेस्टमेंट हॉटस्पॉट बनकर उभर रहा है.
2/8रिपोर्ट के मुताबिक सोहना गुरुग्राम के पारंपरिक महंगे बाजार को सीधी टक्कर दे रहा है. कोलियर्स की इमर्जिंग माइक्रो मार्केट्स रिपोर्ट के मुताबिक सोहना निवेशकों और घर खरीदारों को वैल्यू फॉर मनी का एक बेजोड़ मौका दे रहा है.
3/8कोलियर्स की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम और सोहना के बीच कीमत और साइज का बड़ा अंतर है. रिपोर्ट के मुताबिक, सोहना में प्रॉपर्टी की कीमतें गुरुग्राम के दूसरे मुख्य इलाके की तुलना में लगभग 1.9 गुना से 2.3 गुना तक सस्ती है.
4/8कीमत कम होने के बावजूद, सोहना में मिलने वाले अपार्टमेंट का साइज गुरुग्राम के घरों की तुलना में 1.1 से 1.2 गुना तक बड़ा है. सोहना उन वर्किंग प्रोफेशनल्स और परिवारों के लिए पसंदीदा जगह बनाता है जो कम कीमत पर अच्छी क्वालिटी और बड़े घर की तलाश में है.
5/8रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि साल 2030 तक सोहना में रेजिडेंशियल अपार्टमेंट की कीमतों में 1.6 गुना की जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. साल 2025 में सोहना में औसत अपार्टमेंट की कीमत 11,500 रुपए प्रति स्क्वायर फीट है.
6/8रिपोर्ट में दावा किया है कि आने वाले पांच साल में यह कीमत तेजी से बढ़ने का अनुमान है. इससे यह निवेशकों को हाई रिटर्न मार्केट बन गया है.
7/8सोहना-गुरुग्राम एलिवेटेड एक्सप्रेसवे, KMP एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे ने यहां की कनेक्टिविटी को बदल दिया है. साथ ही IMT सोहना जैसे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और प्रस्तावित मेट्रो के विस्तार ने इसे प्राइम डेस्टिनेशन बना दिया है.
8/8सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड के संस्थापक एवं चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल के मुताबिक “गुरुग्राम के सोहना (साउथ ऑफ गुरुग्राम) का एक आकर्षक निवेश केंद्र के रूप में उभरना, यहां के व्यापक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और रणनीतिक भौगोलिक स्थिति के कारण है, जो बेहतरीन कनेक्टिविटी और मजबूत विकास संभावनाएं प्रदान करती है. मिड इनकम घरों की मांग सोहना में विशेष रूप से मजबूत बनी हुई है, जो कामकाजी पेशेवरों और परिवारों के बीच इस क्षेत्र की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है. मजबूत बुनियादी ढांचे और सुगम कनेक्टिविटी के कारण गुणवत्तापूर्ण आवास की तलाश करने वालों के लिए सोहना एक पसंदीदा गंतव्य बन गया है. छह लेन वाला गुरुग्राम–सोहना एलिवेटेड कॉरिडोर, डीएमआईसी का सोहना–दौसा खंड, और प्रस्तावित भोंडसी–गुरुग्राम मेट्रो लाइन जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स ने इस क्षेत्र के रियल एस्टेट परिदृश्य को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है."