किराए पर ले रहे हैं मकान! Rent Agreement पर साइन करने से पहले जरूर चेक करें ये 5 बातें, ताकि बाद में न हो कोई विवाद

छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों तक, तमाम लोग ऐसे हैं जिनके पास खुद का मकान नहीं है. वो किराए पर मकान लेकर गुजर-बसर करते हैं. जब कोई मकान मालिक किराए पर मकान देता है तो वो रेंट एग्रीमेंट बनवाता है.  रेंट एग्रीमेंट एक तरह का लिखित समझौता होता है जिसमें किराए और मकान से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी बातों का जिक्र होता है. अगर आप भी किराए पर घर ले रहे हैं तो रेंट एग्रीमेंट पर साइन करने से पहले 5 बातों को जरूर चेक करें, ताकि बाद में झगड़े की नौबत न आए.