Ranbir Kapoor Rented Out Apartment: ऱणबीर कपूर ने बांद्रा वेस्ट के पाली हिल्स में अपार्टमेंट किराये पर दिया है. जनिए रेंट एग्रीमेंट की डीटेल्स.
1/6बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर रियल एस्टेट में काफी ज्यादा निवेश कर रहे हैं. राम नगरी अयोध्या में 2,134 वर्ग फुट की जमीन खरीदने के बाद उन्होंने अपना बांद्रा स्थित पुराना घर वास्तु किराये पर दे दिया है.
2/6रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म Zapkey द्वारा दी गई जानकारी और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इस लग्जरी अपार्टमेंट का मासिक किराया 11 लाख रुपए तय किया गया है.
3/6अपार्टमेंट के किरायेदार का नाम आदित्य शुक्ला दर्ज है और उन्होंने 45 लाख रुपए का भारी-भरकम सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा किया है. यह अपार्टमेंट बांद्रा पश्चिम के पाली हिल स्थित वास्तु बिल्डिंग के 7वें माले पर स्थित है.
4/6रणबीर कपूर का यह लीज एग्रीमेंट 19 मई 2026 को रजिस्टर किया गया है. लीज एग्रीमेंट की कुल अवधि 5 साल तय की गई है. एग्रीमेंट के मुताबिक किराये में हर साल 5 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रावधान है.
5/6रणबीर कपूर को पहले साल हर महीने 11 लाख रुपए किराया मिलेगा. दूसरे साल 11.55 लाख रुपए मासिक किराया, तीसरे साल 12,12,750 रुपए मासिक किराया, चौथे साल का मासिक किराया 12,73,390 रुपए और पांचवें साल मासिक किराया 13.37 लाख रुपए होगा. ऐसे में पांच साल में रणबीर कपूर इस प्रॉपर्टी के किराये से 7.29 करोड़ रुपए की कमाई करेंगे.
6/6Zapkey के मुताबिक रणबीर कपूर का यह आलीशान फ्लैट 2460 वर्ग फुट में फैला है. एक्टर ने इसे साल 2016 में 35 करोड़ रुपए में खरीदा था. इसका इंटीरियर शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान ने डिजाइन किया है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने रेनोवेट किए गए 'कृष्णा राज' बंगले में शिफ्ट हो गए हैं.