Pune Real Estate Hotspots: पुणे के रियल एस्टेट बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहाहै. जहां एक तरफ सेंट्रल पुणे की हिस्सेदारी में गिरावट आई है. वहीं, वेस्ट पुणे नया हॉटस्पॉट बनकर उभर रहा है. जानिए क्या कहते हैं ताजा ट्रेंड्स.
1/6
बड़े बदलाव से गुजर रहा पुणे
1/6
पुणे के रियल एस्टेट मार्केट इन दिनों एक बड़े बदलाव से गुजर रहा है. यहां पर घर खरीदारों की पसंद अब शहर के पारंपरिक केंद्रीय इलाकों से हटकर नए एरिया की तरफ बढ़ रही है.
2/6
सेंट्रल पुणे की गिरी हिस्सेदारी
2/6
नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2025 में सेंट्रल पुणे की प्रॉपर्टी बाजार में हिस्सेदारी पिछले साल के 72 फीसदी से घटकर 68 फीसदी रह गई है. इससे संकेत मिलता है कि खरीदार शहर के बाहरी और नए विकसित हो रहे इलाके में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.
3/6
वेस्ट पुणे को मिला फायदा
3/6
ट्रेंड में बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा वेस्ट पुणे को मिलता दिख रहा है. यह घर खरीदारों के लिए एक नए हॉटस्पॉट के तौर पर उभर रहा है.
4/6
वेस्ट पुणे की हिस्सेदारी में उछाल
4/6
रिपोर्ट के मुताबिक वेस्ट पुणे, जिसमें मावल, मलशी और वेल्हे जैसे इलाके शामिल हैं, की बाजार हिस्सेदारी सालभर में 16 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी हो गई है.
5/6
साउथ पुणे की दोगुनी हुई हिस्सेदारी
5/6
नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वेस्ट पुणे के अलावा साउथ पुणे की हिस्सेदारी पिछले साल के 2 फीसदी से दोगुनी होकर 4 फीसदी हो गई है.
6/6
सेंट्रल पुणे का दबदबा कायम
6/6
ईस्ट पुणे की बात करें तो हिस्सेदारी भी 2 फीसदी से बढ़कर 3 फीसदी हो गई है. हालांकि, गिरावट के बावजूद सेंट्रल पुणे का दबगबा अभी भी कायम है. अगस्त 2025 में कुल 13253 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 68 फीसदी सेंट्रल पुणे (हवेली, PM और PCMC) में हुए हैं.