देश के बड़े आईटी हब में से एक पुणे मिड-सेगमेंट घरों का बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है. 2026 की पहली तिमाही में नए लॉन्च में 40 लाख से 1.5 करोड़ रुपए के घरों की हिस्सेदारी 87 फीसदी रही है.
1/6महाराष्ट्र के शहर पुणे की गिनती देश के बड़े आईटी हब में होती है. जहां आर्थिक राजधानी मुंबई में प्रीमियम प्रॉपर्टी का हॉटस्पॉट है. वहीं, पुणे मिड सेगमेंट घरों (40 लाख रुपए) का बड़ा हॉटस्पॉट बन रहा है.
2/6एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक कैलेंडर वर्ष 2026 की पहली तिमाही में पुणे में लगभग 16 हजार नई रेजिडेंशियल यूनिट्स लॉन्च हुई है. इन नए लॉन्च में 87 फीसदी हिस्सा 40 लाख रुपए से लेकर 1.5 करोड़ रुपए के बीच है.
3/6Anarock के अलावा कुशमैन एंड वेकफील्ड के डेटा से भी पुष्टि हुई है पुणे में मिड सेगमेंट के घरों की भारी डिमांड है. कुशमैन एंड वेकफील्ड द्वारा जारी 2025 की चौथी तिमाही की रिपोर्ट के मुताबिक पुणे में नए लॉन्च हुए रेजिडेंशियल घरों में मिड सेगमेंट की हिस्सेदारी लगभग 43 फीसदी है.
4/6कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे में मिड सेगमेंट (45 लाख से 1 करोड़ रुपए) और हाई एंड घरों की सबसे ज्यादा लॉन्चिंग नॉर्थ ईस्ट और NH4 बायपास (नॉर्थ) कॉरिडोर में हो रही है.
5/6एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक 2026 की पहली तिमाही में कुल 15,300 घर बिके हैं. 2025 की आखिरी तिमाही के मुकाबले बिक्री में 10 फीसदी गिरावट आई है. Q4 2025 में 17,000 घर बिके थे.
6/6सालाना आधार की बात करें तो 2025 की पहली तिमाही में बिके 16,100 घरों के मुकाबले इस साल की पहली तिमाही की बिक्री में 5 फीसदी की गिरावट आई है.