देश के दूसरे बड़े आईटी हब पुणे के घर खरीदारों की पसंद में एक बड़ा शिफ्ट आया है. अब छोटे और सस्ते घर नहीं बल्कि बड़े साइज और महंगे घर में दांव लगा रहे हैं.
1/6पुणे के रियल एस्टेट मार्केट में घर खरीदारों का मन छोटे घरों से भंग हो रहा है. जनवरी 2026 के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के आंकड़े जिसकी नाइट फ्रैंक इंडिया ने समीक्षा की है, उसमें यह बात सामने आई है.
2/6नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुणे में 25 लाख रुपए से कम कीमत वाले घर जो अफोर्डेबल हाउसिंग की कैटेगरी में आते हैं, बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है.
4/650 लाख रुपए से 1 करोड़ और 1 से 2.5 करोड़ रुपए के घर की हिस्सेदारी क्रमशः 29 फीसदी और 14 फीसदी तक पहुंच गई है. यही नहीं, फ्लैट के साइज में भी घर खरीदारों की पसंद में बदलाव आया है.