Property Rules and Regulation: भारत में साल 2005 से बेटी का भी संपत्ति में बराबर का हक होता है. लेकिन, एक प्रॉपर्टी से पिता ने बेदखल कर दिया तो कोर्ट से भी नहीं मिलेगी राहत.
1/6हिंदू परिवारों में संपत्ति का बंटवारा हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 के मुताबिक होता है.
2/6साल 2005 में हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम में संशोधन किया गया था. इसके बाद बेटी को भी पिता की संपत्ति में बराबर का हक मिला था.
3/6पिता यदि बेटी को प्रॉपर्टी से बदेखल कर देता है तो उस स्थिति में बेटी केवल पैतृक संपत्ति पर ही हक जमा सकते हैं.
4/6पिता अपनी संतान को केवल स्व अर्जित प्रॉपर्टी से ही बेदखल कर सकते हैं.स्व अर्जित प्रॉपर्टी खुद के द्वारा कमाई गई प्रॉपर्टी होती है.
5/6वसीयत भी स्व अर्जित प्रॉपर्टी पर ही बनाई जाती है. इस संपत्ति पर पिता का पूरा और एकमात्र अधिकार होता है.
6/6पिता ने यदि अपनी स्व अर्जित प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया तो कोर्ट भी इस फैसले को बदल नहीं सकता है. बेदखल करने के लिए पिता सिविल कोर्ट में बेदखली का मुकदमा दायर कर सकते हैं.