Goregaon Vs Thane, Palawa: मुंबई के वेस्टर्न सबर्ब्स के इलाके गोरेगांव को पलावा और ठाणे से कड़ी टक्कर मिली है. जानिए क्या कहती है रिपोर्ट.
1/6देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बड़ा स्ट्रक्चरल शिफ्ट आ रहा है. वेस्टर्न सबर्ब्स के शहर गोरेगांव में जहां प्रॉपर्टी की कीमतें आसमान छू रही हैं. वहीं, पलावा और ठाणे जैसे प्लान्ड सबर्ब्स की तरफ घर खरीदार खिंचे चले जा रहे हैं.
2/6गोरेगांव के मुकाबले पलावा और ठाणे में एक तिहाई कीमत पर प्रॉपर्टी मिल रही है. रियल्टी कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स ने इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में बताया है कि पलावा जैसे क्षेत्रों में 11,000 रुपए के आसपास की दरों में स्पेस और सेविंग का मेल मिल रहा है.
3/6इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक गोरेगांव में जमीन की दर 30,000 रुपए प्रति वर्ग फुट से भाव शुरू होता है. लोढ़ा डेवलपर्स के मुताबिक कंपनी के पास पलावा और अपर ठाणे में लगभग 3,900 एकड़ की बड़ी भूमि है.
4/6कुशमैन एंड वेकफील्ड की 2026 की पहली तिमाही रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के वेस्टर्न सबर्ब्स में मिड सेगमेंट की औसत दरें 27,000 रुपए से 35,000 रुपए प्रति वर्ग फुट है.
5/6लोढ़ा डेवलपर्स के इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में बताएं पलावा और ठाणे के 6,100 से 11,000 के बीच की कीमत को मान लें तो गोरेगांव में 1BHK के दाम पर आसानी से 3BHK फ्लैट खरीद सकते हैं.
6/6लोढ़ा डेवलपर्स ने अपनी इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में बताया कि पलावा और ठाणे में अमेजन और STT जैसे ग्लोबल दिग्गजों के साथ डेटा सेंटर पार्टनरशिप (400 एकड़) रोजगार पैदा कर रही है, जो रेजिडेंशियल डिमांड को सीधे तौर पर बढ़ा रही है.