Navi Mumbai Unsold Inventory: अटल सेतु, मेट्रो और नवी मुंबई से नवी मुंबई सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है. इसके बावजूद यहां पर 40 हजार से अधिक घर बिना बिके खड़े हैं. जानिए क्या है इसकी वजह.
1/6
अटल सेतु, मेट्रो और एयरपोर्ट की तिकड़ी
1/6
अटल सेतु, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नई मेट्रो लाइन की तिकड़ी ने शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स ने नवी मुंबई को मुंबई का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना दिया है. हालांकि, इसके बावजूद यहां पर बिना बिके घरों का अंबार लगा हुआ है.
2/6
बिना बिके 43,332 घर
2/6
CREDAI और Liases Forez की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नवी मुंबई में कैलेंडर वर्ष 2025 में कुल 43,332 घर बिना बिके खड़े हैं. खासकर मिड टू अपर प्राइस सेगमेंट में घरों की बिक्री सुस्त हुई है. साथ ही इन्वेंट्री का बोझ बढ़ रहा है.
3/6
50 लाख-75 लाख के सेगमेंट का सबसे बुरा हाल
3/6
रिपोर्ट के मुताबिक सबसे बुरा हाल 50 लाख रुपए से 75 लाख रुपए वाले घरों का है. नवी मुंबई में इस बजट के सबसे ज्यादा 8621 घर बिना बिके पड़े हैं. हालांकि, बिक्री के मामले में यह सेगमेंट सबसे आगे है. यहां 5834 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई है.
4/6
सप्लाई से नहीं मिल रहे खरीदार
4/6
50 से 75 लाख रुपए सेगमेंट के घरों की जिस रफ्तार से सप्लाई आ रही है, उस रफ्तार से इन घरों को खरीदार नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे डेवलपर्स पर भारी दबाव है.
5/6
किस सेगमेंट में कितनी अनसोल्ड इन्वेंट्री
5/6
50 लाख से 75 लाख के बाद दूसरा सबसे बड़ा बैकलॉग 1 से 1.5 करोड़ रुपए के सेगमेंट में हैं, जहां 6545 घर बिना बिके हैं. वहीं, 40 लाख से 50 लाख रुपए वाले ब्रैकेट में 5,866 यूनिट्स अनसोल्ड इन्वेंट्री है.
6/6
1BHK घर कर रहे नेतृत्व
6/6
CREDAI की रिपोर्ट के मुताबिक नवी मुंबई में 1BHK फ्लैट्स अफोर्डेबल सेगमेंट का नेतृत्व कर रहे हैं. इनकी सप्लाई खास तौर से 50 लाख रुपए से नीचे के बजट में है. 2BHK घरों का दबदबा 50 लाख से 2 करोड़ रुपए की रेज में बना है. पूरी सप्लाई को ये सेगमेंट खींच रहा है.