Worli Mumbai Real Estate: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का वर्ली इलाका अमेरिका के न्यूयॉर्क को कड़ी टक्कर दे रहा है. जानिए क्या कहती है रिपोर्ट.
1/6मायानगरी मुंबई का वर्ली अमीरों का नया किला बन गया है. यही नहीं, ये इलाका अमेरिका के न्यूयॉर्क को कड़ी टक्कर दे रहा है.
2/6Anarock और 360 वन की ताजा रिपोर्ट द पिनेकल ऑफ लग्जरी वर्ली के मुताबिक वर्ली में लग्जरी और प्रीमियम टावर अपार्टमेंट्स की कीमतें 65000 रुपए से लेकर 1,00,000 रुपए प्रति वर्ग फुट से ज्यादा हो गई है.
3/6रिपोर्ट में इस बात पर काफी जोर दिया गया है कि वर्ली की यह सभी कीमतें अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के लोअर मैनहैटन के बराबर है. भारत में 40 करोड़ रुपए से महंगे जितने भी लग्जरी अपार्टमेंट बिकते हैं, उनमें से 40 फीसदी हिस्सेदारी अकेले वर्ली की है.
4/6एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक दो साल में वर्ली में 40 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत वाले 30 से अधिक अल्ट्रा लग्जरी घर बिके हैं. इनकी कुल वैल्यू 5500 करोड़ रुपए है.
5/6वर्ली ने अमीरों के गढ़ साउथ सेंट्रल मुंबई को भी पीछे छोड़ दिया है. प्राइस ट्रेंड्स के मुताबिक 2018 में वर्ली में औसत बेस सेलिंग प्राइस करीब 55,441 रुपए प्रति वर्ग फुट थी. 2025 की पहली छमाही में यह बढ़कर 79350 रुपए प्रति वर्ग फुट हो गई है.
6/6साउथ सेंट्रल मुंबई का औसत भाव अभी भी 63100 रुपए प्रति वर्ग फुट है. वर्ली में प्रॉपर्टी के दाम साउथ सेंट्रल मुंबई के मुकाबले काफी तेजी से बढ़े हैं.