Mumbai Property Market: मुंबई में पगड़ी सिस्टम से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने नागपुर विधानसभा सत्र में इसका ऐलान किया है.
1/6मुंबई को दशकों पुराने पगड़ी सिस्टम से छुटकारा मिलने जा रहा है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने नागपुर में चल रहे विधानसत्रा सत्र के दौरान इसकी घोषणा की है.
2/6पगड़ी सिस्टम को खत्म करने के लिए सरकार एक अलग और रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करेगी. इस फैसला का मकसद पुरानी इमारतों का सही ढंग से रीडेवलपमेंट करना और किरायेदारों को उनके घर का मालिकाना हक दिलाना है.
3/6डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि मुंबई में 19,000 से ज्यादा सेस इमारतें हैं, जो 1960 से पहले की बनी हुई हैं. इन बिल्डिंग्स को पगड़ी बिल्डिंग कहा जाता है. 13000 पगड़ी बिल्डिंग्स का रीडेवलपमेंट अभी तक नहीं हो पाया, जिससे ये जर्जर हालत में हैं.
4/6सरकार द्वारा बनाई जा रहे नए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क में किरायेदारों और मकान मालिकों दोनों के अधिकारों को सुरक्षित रखा जाएगा. उन्हें उतना FSI दिया जाएगा जितना एरिया उनके कब्जे में है.
5/6फ्रेमवर्क के मुताबिक आर्थिक रूप से कमजोर और कम इनकम वाले वर्ग के लोगों को फ्री में घर बनाकर घर देने का प्रावधान भी रखा गया है. वहीं, मकान मालिक को जमीन के मालिकाना हक के आधार पर मूल FSI दिया जाएगा.
6/6FSI का यदि किसी कारण से पूरा इस्तेमाल नहीं हो पाता तो बचा हुआ हिस्सा TDR के तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा. यही नहीं, मकान मालिक और किरायदारों के विवादों को सुलझाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करेगी.