मुंबई के कुछ पॉश इलाकों को अरबपतियों का ठिकाना भी कहा जाता है.बिजनेस वर्ल्ड की हस्तियां, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और कई नामी क्रिकेटर्स का यहां पर आशियाना है.
1/6सपनों का शहर मुंबई भारत की आर्थिक राजाधानी है. बिजनेस वर्ल्ड की हस्तियां, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और कई नामी क्रिकेटर्स का यहां पर आशियाना है.
2/6मुंबई के कुछ पॉश इलाकों को अरबपतियों का ठिकाना भी कहा जाता है. इसमें पहला नाम मालाबार हिल्स का आता है. ये अरब सागर के बेहद करीब है और इसमें गोदरेज इंड्रस्टीज के चेयरमैन नादिर गोदरेज, रेखा झुनझुनवाला ने भी यहां निवेश किया है.
3/6जुहू को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का ठिकाना भी कहा जाता है. यहां पर अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन और देवगन आदि जैसे दिग्गज एक्टर्स ने अपना घर बनाया है.
4/6जुहू के बाद बांद्रा पश्चिम बॉलीवुड सितारों की पसंदीदा जगह है. यहां पर ही शाहरुख खान का पॉपुलर मन्नत बंगला है. इसके अलावा सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट भी बांद्रा वेस्ट पर स्थित है.
5/6दक्षिण मुंबई के तारदेव में कई बड़ी कॉमर्शियल प्रॉपर्टीज हैं. यहीं पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का 27 मंजिला घर एंटेलिया भी स्थित है.
6/6वर्ली की गिनती मुंबई के सबसे महंगे और पॉश इलाकों में होती है. यहां पर कई महंगी हाई राइज सोसाइटी और कॉमर्शियल प्रॉपर्टीज भी हैं. यहां पर Avenue Supermart के राधाकृष्ण दमानी ने भी निवेश किया है.