Mumbai Real Estate Market: मुंबई रियल एस्टेट मार्केट में इन दिनों बड़ा बदलाव आया है. डेवलपर्स ने घरों के साइज में बड़ा बदलाव किया है.
1/6मुंबई और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में फ्लैट के साइज की तुलना अक्सर माचिस की डिब्बी से होती थी. लेकिन डेवलपर्स और घर खरीदारों की सोच में बदलाव आया है.
2/6Anarock की रिपोर्ट के मुताबिक डेवलपर्स का जोर पिछले 6 साल में बड़े फ्लैट्स में है. रिपोर्ट के मुताबिक MMR में फ्लैट्स का औसत साइज में 12 फीसदी का बड़ा उछाल आया है.
3/6साल 2023 में मुंबई में फ्लैट्स का एवरेज साइज 810 sqft हुआ करता था. साल 2025 में यह बढ़कर 904 sqft हो गया है. हालांकि, देश के टॉप 7 शहरों में अभी भी औसत फ्लैट का साइज सबसे कम है.
4/6पिछले एक साल की अवधि में MMR में घरों के साइज में 5 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी के मुताबिक कोरोना महामारी के कारण घर खरीदारों की सोच में बड़ा बदलाव आया है.
5/6अनुज पुरी के मुताबिक आम घर खरीदने वाले भी बड़े स्पेस, अच्छे लेआउट और बेहतरीन लिविंग स्टैंडड के साथ प्रॉपर्टी मार्केट में उतर रहे हैं. इस कारण 3BHK, 4BHK जैसे घर अब आम चलन में आ गए हैं.
6/6देश की बात करें तो हैदराबाद में सबसे ज्यादा फ्लैट साइज (23 फीसदी) की बढ़ोतरी हुई है. हैदराबाद में साल 2023 में फ्लैट का साइज 2,299 sq ft था, जो साल 2025 में बढ़कर 2,600 sq ft हो गई थी.