Published: 8:36 PM, Dec 12, 2025| Updated: 8:50 PM, Dec 12, 2025
Mumbai Property Market: मुंबई के प्रॉपर्टी मार्केट में दादर, परेल सहित सेंट्रल मुंबई जैसे इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है. जानिए क्या कहते हैं आंकड़े.
1/6
मुंबई रियल एस्टेट हॉटस्पॉट
1/6
मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट का सबसे प्रमुख हॉटस्पॉट माने जाने वाला इलाका दादर, परेल सहित सेंट्रल मुंबई के इलाकों में फिलहाल सन्नाटा पसरा हुआ है. मुंबई में जहां घरों की बिक्री बढ़ी है, दूसरी तरफ इन पॉश इलाकों में खरीदारों की दिलचस्पी कम दिखी है.
2/6
6% रह गया मार्केट शेयर
2/6
नाइट फ्रैंक इंडिया द्वारा IGR के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स की समीक्षा के आधार पर बताया है कि सेंट्रल मुंबई का मार्केट शेयर गिरकर महज 6 फीसदी रह गया है, जो पूरे मुंबई रीजन में सबसे कम है. पिछले साल ये 7 फीसदी थी.
3/6
वेस्टर्न सबर्ब्स की तरफ झुकाव
3/6
आंकड़ों के मुताबिक घर खरीदारों का झुकाव वेस्टर्न सबर्ब्स (अंधेरी, बोरीवली, मलाड आदि) का तरफ तेजी से बढ़ा है. नवंबर 2025 में कुल रजिस्ट्रियों में वेस्टर्न सबर्ब्स की हिस्सेदार 56 फीसदी रही, जो सबसे ज्यादा है.
4/6
29% बिके घर
4/6
सेंट्रल सबर्ब्स जैसे घाटकोपर, मुलुंड आदि में 29 फीसदी घर बिके हैं. इसके अलावा अमीरों और महंगे घरों का इलाका दक्षिण मुंबई में भी 9 फीसदी बिक्री हुई.
5/6
MMR में सप्लाई की कमी
5/6
ब्रोकरेज फर्म एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग (ASB) की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में मिड प्रीमियम सेगमेंट में बड़े और नामी डेवलपर्स की तरफ से सप्लाई काफी कम आई है.
6/6
रीसेल मार्केट पड़ा सुस्त
6/6
ब्रोकरेज के मुताबिक पुराने घरों की बिक्री यानी रीसेल मार्केट भी काफी सुस्त पड़ा है, जिसका असर सेंट्रल मुंबई जैसे इलाकों के आंकड़ों में साफ दिख रहा है.