Kolkata Private Equity: रियल एस्टेट में प्राइवेट इक्विटी निवेश के मामले में कोलकाता एक नया हॉटस्पॉट बनकर उभर रहा है. जानिए क्या कहती है ताजा रिपोर्ट.
1/6रियल एस्टेट सेक्टर में प्राइवेट इक्विटी निवेश के बदलते हुए रुख से हर कोई हैरान है. एक तरफ जहां पूरे देश में प्राइवेट निवेश में गिरावट दर्ज की जा रही है. दूसरी तरफ एक शहर नए सितारे की तरह उभर रहा है.
2/6प्राइवेट इक्विटी का नया सितारा पश्चिम बंगाल की राजधान कोलकाता. एनारॉक इंडिया की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जिस कोलकाता को निवेशक नजरअंदाज कर रहे थे, वहां विदेशी निवेशकों ने खजाना खोल दिया है.
3/6एनारॉक कैपिटल की फ्लक्स रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में रियल एस्टेट में कुल प्राइवेट इक्विटी निवेश पिछले साल की तुलना में 15 फीसदी घटकर 2.2 बिलियन डॉलर रह गया है. वहीं, कोलकाता की हिस्सेदारी 0% से बढ़कर 17% हो गई.
4/6कोलकाता में इस जबरदस्त उछाल के पीछे अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन की एक बड़ी डील है. ब्लैकस्टोन ने कोलकाता के मशहूर साउथ सिटी मॉल को 3250 करोड़ रुपए में खरीदा है. यहा वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही की टॉप 10 डील्स में शामिल है.
5/6रिपोर्ट के मुताबिक पैन-इंडिया या मल्टी-सिटी डील्स की हिस्सेदारी 51 फीसदी घटकर महज 7 फीसदी रह गई है. वहीं, मुंबई की हिस्सेदारी भी 12 फीसदी से बढ़कर 33 फीसदी हो गई है.
6/6कुल निवेश में विदेशी पूंजी की हिस्सेदारी बढ़कर 73 फीसदी हो गई है. साफ है कि जब बड़े निवेशक भारत में पैसा लगाने के लिए सही जगह ढूंढ रहे हैं, तो उनकी नजर कोलकाता जैसे शहरों में है. जो नया रियल एस्टेट हॉटस्पॉट बन रहा है.