Tier II Real Estate: देश के टियर 2 शहरों में केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम तेजी से उभर रहा है. यहां पर लॉन्चिंग में 550 फीसदी का इजाफा हुआ है.
1/6दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे मेट्रो रियल एस्टेट के बेताज बादशाह माने जाते हैं. लेकिन साउथ इंडिया के एक शहर ने कई दिग्गजों को हैरत में डाल दिया है. NSE लिस्टेड फर्म PropEquity ने इस छुपे रुस्तम शहर का खुलासा किया है.
2/6प्रॉपइक्विटी के मुताबिक केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम में नए घरों की लॉन्चिंग में 100 या 200 फीसदी नहीं, बल्कि सीधे 550 फीसदी का भारी उछाल दर्ज किया गया है.
3/6प्रॉपइक्विटी के आंकड़ों के मुताबिक त्रिवेंद्रम के प्रॉपर्टी मार्केट में साल 2024 की तीसरी तिमाही में जहां केवल 120 नई यूनिट्स लॉन्च हुई थीं, वहीं 2025 की तीसरी तिमाही में यह आंकड़ा बढ़कर 780 यूनिट्स हो गया है, जो किसी भी टियर 2 शहर के मुकाबले कई ज्यादा है.
4/6देश के बाकी शहरों में घरों की बिक्री में 4 फीसदी की गिरावट और नए लॉन्च में 10 फीसदी की कमी आई है. त्रिवेंद्रम ने घरों की बिक्री में भी सबसे ज्यादा 19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है.
5/6उत्तर भारत को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों में बिक्री गिरी है. हालांकि, एक दिलचस्प ट्रेंड यह भी है कि भले ही कम घर बिके हों, लेकिन कुल सेल्स वैल्यू 4 फीसदी बढ़कर 37409 करोड़ रुपए हो गई है.
6/6PropEquity के फाउंडर और सीईओ समीर जसूजा के मुताबिक टियर 2 शहर भारत की ग्रोथ स्टोरी के एक अहम इंजन बनकर उभरे हैं. रोजगार के बढ़ते अवसर, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और रेजिडेंशियल रियल एस्टेट की मांग बनी हुई है.