Mumbai Real Estate: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अरबपति के लिए लक्जरी घर अब स्टेट्स सिंबल और पावर का खेल बन गया है. जानिए क्या कहती है ताजा रिपोर्ट.
1/6इंडिया सोथबी इंटरनेशनल रियल्टी और CRE मेट्रिक्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में 10 करोड़ रुपए से अधिक कीमत वाले कुल 14750 करोड़ रुपए के घर बिके हैं.
2/6रिपोर्ट के मुताबिक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लक्जरी घर न सिर्फ जरूरत नहीं बल्कि स्टेट्स, पावर और लक्जरी लाइफस्टाइल का प्रतीक बन गया है.
3/6UBS बिलियनेयर एम्बिशन रिपोर्ट 2024 का हवाला देते हुए बताया है कि देश में अब 185 अरबपति है. इनकी कुल संपत्ति 10 साल में 263 फीसदी बढ़कर 905.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई है.
4/6अमीरों के लिए वर्ली या बांद्रा में एक आलीशान पेंटहाउस या बंगला खरीदना निवेश नहीं बल्कि सफलता और सोशल स्टेट्स का एक शक्तिशाली प्रदर्शन है.
5/6रिपोर्ट के मुताबिक महंगे घर खरीदने वाले टॉप 10 इलाकों के 24 फीसदी खरीदार साउथ मुंबई से बाहर के इलाकों से आ रहे हैं. लोग गोरेगांव और अंधेरी जैसी उपनगरों से निकलकर वर्ली, बांद्रा और प्रभादेवी जैसे पॉश इलाकों में जा रहे हैं.
6/6रिपोर्ट के मुताबिक खरीदारों की पहली पसंद नए प्रोजेक्ट्स हैं. दरअसल अब मॉर्डन सुख-सुविधाएं और बेहतर डिजाइन चाहते हैं.