Commercial Real Estate: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के दौर में अगर आप फिक्स्ड कमाई के लिए कमर्शियल प्रॉपर्टी पर दांव लगा रहे हैं तो ICICI सिक्युरिटीज ने अलर्ट किया है. जानिए क्या कहती है रिपोर्ट.
1/6हर महीने एक फिक्स्ड कमाई के लिए अगर आप कमर्शियल रियल एस्टेट में दांव लगाने जा रहे हैं, तो आपके लिए बड़ा रेड अलर्ट है. ICICI सिक्युरिटीज के मुताबिक देश के प्रमुख आईटी और कमर्शियल हब में ऑफिस स्पेस की ओवर सप्लाई हो गई है.
2/6ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्युरिटीज के मुताबिक कोलकाता, हैदराबाद के गाचीबोवली और गुरुग्राम के नॉन CBD इलाकों में ऑफिस स्पेस इतने ज्यादा हो गए हैं कि इन्हें ही भरने में अगले 24 से 36 महीने (दो से तीन साल) का वक्त लग सकता है.
3/6ICICI सिक्युरिटीज की रिपोर्ट से साफ है कि अगर आज आप किसी ऑफिस स्पेस पर निवेश करते हैं तो किरायेदार को ढूंढने के लिए तीन साल का इंतजार करना पड़ सकता है.
4/6रिपोर्ट के मुताबिक पूरे भारत और शहर के स्तर पर अगले दो से ढाई साल ऑफिस स्पेस की वैकेंसी सपाट रह सकती है. इसका अहम कारण कैलेंडर ईयर 2026 से 2028 के बीच 180 मिलियन स्क्वायर फुट की नई ऑफिस सप्लाई आने वाली है.
5/6ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में ही समस्या का समाधान भी बताया है. ICICI सिक्युरिटीज के मुताबिक कमर्शियल स्पेस में दांव लगा रहे निवेशकों को शह के बजाए माइक्रो मार्केट में फोकस करना चाहिए.
6/6गुरुग्राम के ही साइबर सिटी, हैदराबाद के माधापुर, बेंगलुरु के सरजापुर और व्हाइटफील्ड और पुणे के खराडी जैसे माइक्रो मार्केट्स में सप्लाई और डिमांड का बेहतरीन संतुलन है.