Hyderabad Unsold Inventory: देश के सबसे बड़े आईटी हब में से एक हैदराबाद में बिना बिके घरों का अंबार लगा है. यहां पर 93 हजार से ज्यादा घर अनसोल्ड हैं. जानिए क्या कहती है CREDAI की ताजा रिपोर्ट.
1/7देश के सबसे बड़े आईटी हब में से एक हैदराबाद का रियल एस्टेट लगातार नई ऊंचाई को छू रहा है. वहीं, यहां पर बिना बिके घरों की तादाद भी लगातार बढ़ रही है.
2/7रियल एस्टेट डेवलपर्स से संगठन CREDAI और Liases Foras की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 में हैदराबाद में हाउसिंग प्राइस में 5.7 फीसदी की सालाना ग्रोथ (CAGR) रही है. लेकिन, कैलेंडर वर्ष 2025 में यहां बिना बिके घरों का आंकड़ा 93,044 यूनिट्स है.
3/7CREDAI और Liases Foras की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा अनसोल्ड इनवेंट्री में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी 1.5 से 2 करोड़ रुपए के सेगमेंट वाले घरों की है. रिपोर्ट के मुताबिक इस सेगमेंट में कुल 24,464 फ्लैट्स बिना बिके पड़े हैं.
4/7रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद में 1 से 1.5 करोड़ रुपए के ब्रैकेट वाले भी 22,666 घर खाली हैं, जबकि 2 से 5 करोड़ रुपए के ब्रैकेट में 20,874 यूनिट्स अनसोल्ड है.
5/7CREDAI की रिपोर्ट के मुताबिक 75 लाख से 1 करोड़ रुपए की 8,859 यूनिट्स, 50-75 लाख की 7,412 यूनिट्स, 40-50 लाख की 555 यूनिट्स, 30-40 लाख की 1,278 यूनिट्स, 10-30 लाख की 643 यूनिट्स और 10 लाख से कम की 151 यूनिट्स नहीं बिकी हैं.
6/7CREDAI के मुताबिक भारी अनसोल्ड इनवेंट्री की सबसे बड़ी वजह हाई वैल्यू रेजिडेंशियल सेगमेंट में सप्लाई का अत्यधिक बढ़ जाना है. हैदराबाद में 3BHK घरों की नई सप्लाई का साफ दबदबा है, जो 1 से 2 करोड़ रुपए के सेगमेंट में आते हैं.
7/7रिपोर्ट के मुताबिक 4BHK का कुल सप्लाई में दूसरा सबसे बड़ा योगदान है. डेवलपर्स ने इस प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट में भारी मात्रा में प्रोजेक्ट्स बनाए हैं, लेकिन 1.5 से 2 करोड़ रुपए वाले ब्रैकेट में सप्लाई के मुकाबले ब्रिकी 10,702 यूनिट्स कम रही.