दिल्ली-एनसीआर में अपना घर की चाहत रखने वालों के लिए बड़ी खबर है. हरियाणा की 'मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए फ्लैट्स की बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है.
1/7जिन लोगों ने EWS कैटेगरी में 400 वर्ग फुट के फ्लैट के लिए आवेदन किया था, वे अब सिर्फ 10,000 रुपये देकर बुकिंग करा सकते हैं.
2/7इन फ्लैट्स के लिए केवल वही आवेदक बुकिंग करा सकते हैं, जिनका नाम पिछले 23 अक्टूबर, 2025 को जारी लिस्ट में था.
3/7EWS फ्लैट्स की बुकिंग की प्रक्रिया 29 जनवरी, 2026 से शुरू हो गई है.
4/7गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पानीपत और रोहतक के लिए बुकिंग शुरू हुई है.
5/7फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद पाए गए पात्र आवेदकों की लिस्ट विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है.
6/7अगर आप भी इन शहरों से हैं और EWS कैटेगरी के तहत आवेदन किया था तो आप अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते हैं. सबसे हरियाणा सरकार के पोर्टल https://hfa.haryana.gov.in/ पर जाएं.
7/7यहां होम पेज पर आपको 'नवीनतम समाचार' नाम का एक अलग बॉक्स दिखेगा. यहां आपको सभी शहरों की अलग-अलग लिस्ट दिखेगी. 'List of Eligible Applicants' के आगे शहर का नाम लिखा होगा. लिंक पर क्लिक कर लिस्ट में अपना देख सकते हैं.