देश के आईटी हब इन दिनों कंसोलिडेशन के दौर से गुजर रहा है. सेल्स में गिरावट के बावजूद दाम लगातार बढ़ रहे हैं. जानिए कौन सा आईटी हब है सबसे सस्ता और कौन सा सबसे महंगा.
1/6देश के प्रमुख आईटी हब- बेंगलुरु, पुणे, गुरुग्राम, हैदराबाद, चेन्नई में कंसोलिडेशन के बावजूद प्रॉपर्टी के दाम मजबूत बने हुए हैं. ऐसे में घर खरीदारों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि सस्ते घर कहां मिल रहे हैं.
2/6नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक प्रमुख आईटी हब में सबसे ज्यादा किफायती प्रॉपर्टी चेन्नई में है. यहां घरों की औसत कीमत 7,417 रुपए प्रति वर्ग फुट है. सालाना आधार पर यहां कीमतों में 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
3/6चेन्नई के बाद अगला नंबर हैदराबाद का आता है जहां कीमतें साल-दर-साल आधार पर 9 फीसदी बढ़कर 8211 रुपए प्रति वर्ग फुट हो गई है.
4/6भारत का सिलिकॉन वैली कहे जाने वाला शहर बेंगलुरु में औसत कीमत 8,952 रुपए प्रति वर्ग फुट है. यहां कीमतों में 4 फीसदी का इजाफा हुआ है. वहीं, पुणे में 9,975 रुपए प्रति वर्ग फुट है.
5/6दिल्ली-एनसीआर का गुरुग्राम सबसे महंगा आईटी हब है. यहां पर प्रॉपर्टी की औसत कीमत 17,658 रुपए प्रति वर्ग फुट है. सालाना आधार पर यहां 6 फीसदी का उछाल आया है.
6/6नाइट फ्रैंक के आकंड़ों के मुताबिक 2026 की पहली तिमाही में पुणे में सालाना आधार पर सेल्स 11 फीसदी घटी है. बेंगलुरु में 5 फीसदी और चेन्नई में 9 फीसदी की बढ़ोतरी है. एनारॉक के मुताबिक हैदराबाद में नई सप्लाई में तिमाही आधार पर 46% की बढ़ोतरी हुई है.