गुरुग्राम में अमीरों की पसंद में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. अब अमीरों को महल जैसे घर चाहिए. यही वजह है कि 5,000 Sqft से ज्यादा वाले घरों की डिमांड बढ़ी है.
1/6दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम के अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट के ट्रेंड में एक बड़ा बदलाव देने को मिल रहा है. यहां पर अब अमीरों को महल जैसे घर चाहिए.
2/6CRE Matrix और India Sothebys इंटरनेशनल रियल्टी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कैलेंडर वर्ष 2025 में 10 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा कीमत वाले लग्जरी घरों की बिक्री हुई है, उनका औसत साइज लगभग 5,000 sqft रहा है.
3/6रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में 4,000 से 6,000 स्क्वायर फीट वाले घरों की सबसे ज्यादा डिमांड रही है. इस साइज के कुल 1029 घर बेचे गए हैं, जो सभी कैटेगरी में सबसे ज्यादा है. रुझान से साफ है कि खरीदार बड़े लग्जरी घरों को प्राथमिकता दे रहे हैं.
4/6रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 में गुरुग्राम में 10 करोड़ रुपए या उससे अधिक कुल 1494 लग्जरी घरों की बिक्री हुई है. इन संपत्तियों का कुल बिक्री मूल्य 24120 करोड़ रुपए के ऐतिहासिक और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है.
5/6रिपोर्ट के मुताबिक लग्जरी सेगमेंट में बेचे गए घरों का औसत टिकट साइज 16 करोड़ रुपए रहा है, जो अल्ट्रा प्रीमियम संपत्तियों की भारी मांग को दर्शाता है.