गुरुग्राम का सबसे अहम हॉटस्पॉट गोल्फ कोर्स रोड में लग्जरी घरों की सेल्स में गिरावट आ रही है. जानिए क्या है इसके पीछे का कारण.
1/7दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम के प्रॉपर्टी मार्केट में लग्जरी सेगमेंट का दबदबा बढ़ रहा है. खासकर कैलेंडर वर्ष 2025 में 10 करोड़ रुपए और उससे अधिक कीमत वाले घरों की जबरदस्त डिमांड देखने को मिली है.
2/7रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म India Sotheby International Realty, CRE Matrix की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे गुरुग्राम में साल 2025 में 24120 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है.
3/7गुरुग्राम में इस तेजी के बीच सबसे प्रीमियम इलाका गोल्फ कोर्स रोड के आंकड़े एक अलग ही कहानी को बयान कर रहे हैं. गोल्फ कोर्स रोड के लग्जरी मार्केट की कुल सेल वैल्यू में 28 फीसदी बड़ी गिरावट आई है.
4/7कैलेंडर वर्ष 2024 में जहां गोल्फ कोर्स रोड में 9,259 करोड़ रुपए के लग्जरी घरों की बिक्री हुई थी. वहीं, साल 2025 में यह आंकड़ा घटकर 6710 करोड़ रुपए पर आ गया है.
5/7गिरावट का मतलब यह नहीं है कि निवेशकों और अमीरों के बीच इस पॉश इलाकों का क्रेज खत्म होता जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक गोल्फ कोर्स रोड में बिक्री घटने का कारण मार्केट में लिमिटेड इन्वेंट्री का होना है.
6/7रिपोर्ट के मुताबिक इन्वेंट्री की कमी के वजह से गोल्फ कोर्स रोड पहले से कई ज्यादा एक्सक्लूसिव इलाका बन गया है. घरों की बढ़ती डिमांड के कारण प्रॉपर्टीज की कीमतें लगातार आसमान छू रहा है.
7/7India Sotheby और CRE Matrix की रिपोर्ट के मुताबिक गोल्फ कोर्स रोड में घरों की कमी के कारण अब द्वारका एक्सप्रेसवे और गोल्फ कोर्स रोड एक्सटेंशन जैसे प्रीमियम माइक्रो मार्केट्स की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं.