Gurugram Property Market: गुरुग्राम का प्रॉपर्टी मार्केट में इन दिनों ठहराव आया है. यही वजह है कि बिल्डर्स अब घर बेचने के लिए घर खरीदारों को बेहतरीन ऑफर्स दे रहे हैं.
1/6गुरुग्राम और मुंबई का प्रॉपर्टी मार्केट ठहराव के दौर से गुजर रहा है. यही वजह है कि घर की बिक्री की रफ्तार धीमी है, जिसका सीधा फायदा घर खरीदारों को मिल रहा है.
2/6ब्रोकरेज फर्म एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग की एक हालिया रिपोर्ट के जुलाई और अगस्त 2025 के बाजार के विश्लेषण से पता चला कि गुरुग्राम में बिल्डर ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक छूट और ऑफर्स दे रहे हैं.
3/6ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम में पिछले कुछ साल से चली आ रही प्रॉपर्टी बाजार में तेजी खत्म हो रही है. कम बिक्री के कारण इस बाजार पर दबाव बना है.
4/6रिपोर्ट के मुताबिक यदि कोई ग्राहक चेक लिखने यानी तुरंत भुगतान करने के लिए तैयार हो रहा है तो डेवलपर्स उसे बड़ी छूट देने के लिए तैयार है.
5/6ब्रोकरेज के मुताबिक गुरुग्राम का प्रॉपर्टी मार्केट भले ही अभी ठंडा है लेकिन, इसके बावजूद 2 करोड़ रुपए से 4 करोड़ रुपए तक के घरों की डिमांड अभी भी है.
6/6गुरुग्राम के अलावा मुंबई (MMR) की बिक्री भी काफी सुस्त है. यहां पर लोग घर देख रहे हैं लेकिन, खरीद नहीं रहे हैं. ऐसे में बिल्डर्स स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन फीस में छूट के अलावा आसान और आरामदायक पेमेंट शर्तों जैसे ऑफर्स दे रहे हैं.