अपना आशियाना खरीदना हर किसी का सपना होता है. लेकिन घर खरीदते वक्त कई ऐसी छोटी गलतियां होती है, जो आगे चलकर भारी पड़ जाती है.
1/6अपना आशियाना खरीदना हर किसी का सपना होता है. लेकिन घर खरीदते वक्त कई ऐसी छोटी गलतियां होती है, जो आगे चलकर भारी पड़ जाती है. इन गलतियों से बचने के लिए आपको घर खरीदते वक्त ब्रोकर से कुछ सवाल पूछने होंगे.
2/6घर खरीदते वक्त बिना किसी वित्तीय योजना के घर खरीदने के लिए होम लोन ले लेते हैं. इसके साथ ही फ्लैट का केवल बेस प्राइस को न देखें. इसके अलावा स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन फीस, जीएसटी और हर महीने मेंटेनेंस आदि के खर्च का भी ध्यान रखें.
3/6कई बार सस्ती डील मिलने पर हम तुरंत फ्लैट बुक कर देते हैं. दरअसल यदि लो कनेक्टिविटी वाले इलाकों में ऐसी सस्ती डील मिल जाती है. आपको फ्यूचर में उस इलाके में कितना इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, कनेक्टिविटी होने जा रही है. इसकी जानकारी ले लें.
4/6लोग अक्सर घर की बुकिंग के बाद होम लोन के लिए बैंक के चक्कर लगाते हैं. हालांकि, पहले होम लोन का प्री अप्रूवल ले लें. इससे आपको आइडिया आ जाएगा कि आपको कितने का लोन मिलेगा.
5/6पहली बार घर खरीदने से पहले आप जिस सोसाइटी में निवेश कर रहे हैं उसके बिल्डर की जांच जरूर कर लें. अक्सर कानूनी विवाद, फंड की कमी आदि के कारण प्रोजेक्ट लटक जाते हैं. ऐसे में बिल्डर-बायर एग्रीमेंट को गौर से पढ़ें. रेरा के नियमों को ध्यान से पढ़ें.
6/6सबसे जरूरी बात ब्रोकर की हर बात को आंख बंद करके न मानें. कई बार अच्छे कमिशन के चक्कर में वह कीमत बढ़ा चढ़ाकर बताते हैं. साथ ही सही जानकारी नहीं देते हैं. ऐसे में एक बार खुद हर चीज की जांच करें.