Gurugram Real Estate: गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे ने रियल एस्टेट का पूरा नक्शा बदल दिया है. जानिए क्या कहती है ताजा रिपोर्ट.
1/6द्वारका एक्सप्रेसवे ने गुरुग्राम के रियल एस्टेट का नक्शा पूरी तरह से बदल दिया है. यह एक्सप्रेसवे घर खरीदारों के लिए कुबेर का खजाना साबित हो रहा है. खासकर अमीर खरीदारों की यहां घर खरीदने की लाइन लगी है.
2/6India Sotheby और CRE Matrix की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक द्वारका एक्सप्रेसवे में 10 करोड़ रुपए से अधिक कीम वाले अल्ट्रा लग्जरी घरों की बिक्री ने पिछले सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है.
3/6रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2024 में द्वारका एक्सप्रेसवे पर लग्जरी घरों की कुल सेल वैल्यू महज 383 करोड़ रुपए थी. साल 2025 में यह आंकड़ा 8347 करोड़ रुपए पहुंच गया है. यहां सीधे तौर पर 2079% का ऐतिहासिक उछाल दर्ज किया गया है.
4/6रिपोर्ट के मुताबिक इस अभूतपूर्व उछाल के पीछे का मुख्य कारण हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) का इस इलाके की तरफ रुझान है. इस कॉरिडोर में कई नामी डेवलपर्स ने अपने ब्रांडेड अल्ट्रा लग्जरी प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए हैं.
5/6द्वारका एक्सप्रेसवे में हाल ही में पूरे हुए इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड ने निवेशकों का इस इलाके पर अपना भरोसा मजबूत किया है. दिल्ली और गुरुग्राम के मुख्य कमर्शियल सेंटर्स से सीधे और सुगम कनेक्टिविटी के चलते यह रहने और निवेश करने की पहली पसंद बन गया है.
6/6द्वारका एक्सप्रेसवे समेत माइक्रो मार्केट्स की ग्रोथ के दम पर गुरुग्राम ने साल 2025 में कुल 24120 करोड़ रुपए की लग्जरी सेल दर्ज करते हुए मुंबई जैसे मार्केट्स को पीछे छोड़ दिया है.