Delhi NCR Property Market: दिल्ली एनसीआर में जहां प्रॉपर्टी के दाम आसमान छू रहे हैं. दूसरी तरफ एक ऐसा शहर है जो मिडिल क्लास के लिए राहत लेकर आया है.
1/7राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर में प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी का अपने घर का सपना तोड़ दिया है. एनसीआर के गुरुग्राम, दिल्ली, नोएडा आदि में प्रति वर्ग फुट दाम 10 हजार के पार कर गए हैं.
2/7घरों की बढ़ती कीमतों के बीच एनसीआर का शहर फरीदाबाद घर खरीदारों के लिए राहत लेकर आया है. यहां पर दामों में भले ही सालाना आधार पर 7% की बढ़ोतरी हुई है. इसके बावजूद यहां कीमत 10 हजार रुपए प्रति स्क्वायर फीट से नीचे है.
3/7नाइट फ्रैंक इंडिया की रेजिडेंशियल और ऑफिस स्पेस पर आई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 2026 की पहली तिमाही में फरीदाबाद में प्रॉपर्टी के दाम 7,359 रुपए प्रति वर्ग फुट हैं, जो दिल्ली एनसीआर में सबसे कम है.
4/7रिपोर्ट के मुताबिक 2026 की पहली तिमाही में गुरुग्राम में प्रॉपर्टी के दाम 17,658 रुपए प्रति वर्ग फुट, दिल्ली में 22,748 रुपए प्रति वर्ग फुट, नोएडा में 12,756 रुपए प्रति वर्ग फुट और ग्रेटर नोएडा में 9,557 रुपए प्रति वर्ग फुट हैं.
5/7डेवलपर्स के संघ CREDAI की रिपोर्ट भी पुष्टि करती है कि फरीदाबाद मिडिल क्लास के लिए सबसे किफायती विक्लप है.. CREDAI CY 25 के मुताबिक 2025 के अंत तक फरीदाबाद में प्रॉपर्टी रेट्स 6500 रुपए से 8000 रुपए प्रति वर्ग फुट के बीच थे.
6/7CREDAI की रिपोर्ट के मुताबिक जेवर एयरपोर्ट के साथ बढ़ती कनेक्टिविटी और फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (FNG) एक्सप्रेसवे के काम में तेजी ने फरीदाबाद को हॉटस्पॉट बनाया है