Delhi NCR Property Investment: दिल्ली एनसीआर में प्रॉपर्टी रिटर्न मशीन बन गई है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रॉपर्टी ने महंगाई से पांच गुना रिटर्न दिया है.
1/7Delhi NCR में प्रॉपर्टी के दाम पिछले कुछ साल में आसमान छू रहे हैं. यही वजह है कि अच्छे रिटर्न के लिए निवेशक इस इलाके में प्रॉपर्टी की तरफ काफी आकर्षित हो रहे हैं.
2/7Cushman & Wakefield की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के इलाके गुरुग्राम में मिड सेगमेंट घरों की कीमत में साल-दर-साल के आधार पर 13% बढ़ोतरी हुई है.
3/7गुरुग्राम में लग्जरी सेगमेंट में 12% की ग्रोथ दर्ज हुई है. दिल्ली एनसीआर के नोएडा में भी प्रॉपर्टी की कीमत में भी 9% की शानदार वृद्धि देखी गई है.
4/7सिर्फ प्रॉपर्टी ही नहीं किराये के लिए NCR आकर्षक बाजार बनाया गया है. यहां किराए में सालाना 4-6 फीसदी की वृद्धि हुई है. गुरुग्राम के लग्जरी सेगमेंट में किराये में पिछले साल की तुलना में 11% की बढ़ोतरी हुई है.
5/7रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ 7.40% है. इसके अलावा महंगाई दर 2.82 फीसदी है. ऐसे में प्रॉपर्टी की कीमतें (9-13%) महंगाई दर से लगभग पांच गुना तेजी से बढ़ रही है.
6/7रिपोर्ट के अनुसार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जल्द शुरू होने के कारण नोएडा क्षेत्र में ज्यादा नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च हो रहे हैं.
7/7आपको बता दें कि एक्सिस कैपिटल की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के लोग अपनी सेविंग्स का 92% हिस्सा प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं.