Delhi NCR Property Rates: दिल्ली एनसीआर देश के रियल एस्टेट का हॉटस्पॉट बन गया है. साल 2025 की दूसरी तिमाही में प्रॉपर्टी के दाम में बड़ा उछाल दर्ज किया है.
1/6राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर का इलाका प्रॉपर्टी में निवेश के लिए सबसे आकर्षक बना हुआ है. बीते कुछ साल में दिल्ली एनसीआर में देश के बाकी शहरों के मुकाबले प्रॉपर्टी की कीमत दोगुनी रफ्तार से बढ़ी है.
2/6रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म कुशमैन एंड वेकफील्ड की दिल्ली एनसीआर रेजिडेंशियल Q2 2025 रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में गुरुग्राम और नोएडा निवेश के लिए नए हॉटस्पॉट बन गए हैं.
3/6रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम और नोएडा में प्रॉपर्टी की कीमतों में साल भर में 13% का उछाल दर्ज किया गया है. हालांकि गुरुग्राम इस तेजी में सबसे आगे रहा है.
4/6दिल्ली एनसीआर रेजिडेंशियल Q2 2025 रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम के मिड-सेगमेंट की प्रॉपर्टी की कीमतों में पिछले एक साल में 13 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है.
5/6कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम के लग्जरी सेगमेंट में भी 12 फीसदी का शानदार उछाल देखने को मिला है.
6/6नोएडा भी इस दौड़ में पीछे नहीं है. यहां मिड और हाई एंड सेगमेंट प्रॉपर्टी की कीमतों में 9% की बढ़ोतरी हुई है. यहां जल्द शुरू होने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इसे रफ्तार दे रहा है.