/मुंबई में अमीरों के गढ़ की चमक फीकी,100 में से बिकी केवल 6 प्रॉपर्टी, इन दो इलाकों की तरफ शिफ्ट हो रहे बायर्स
मुंबई में अमीरों के गढ़ की चमक फीकी,100 में से बिकी केवल 6 प्रॉपर्टी, इन दो इलाकों की तरफ शिफ्ट हो रहे बायर्स
Mumbai Property Market: मुंबई प्रॉपर्टी मार्केट में सेंट्रल मुंबई की चमक लगातार फीकी पड़ रही है. सेंट्रल मुंबई की हिस्सेदारी 6 फीसदी पर अटकी हुई है.
1/6
सेंट्रल मुंबई की हिस्सेदारी
1/6
मायानगरी मुंबई के सबसे पॉश इलाके में से एक सेंट्रल मुंबई घर खरीदारों की बेरुखी का सामना कर रहा है. मालाबार हिल्स, ब्रीच कैंडी, कफ परेड, बंद्रा वेस्ट जैसे इलाकों से भरे सेंट्रल मुंबई की प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में हिस्सेदारी केवल 6 फीसदी पर अटक गई है.
2/6
8% से गिरकर 6% हिस्सेदारी
2/6
मुंबई (BMC क्षेत्र) के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डेटा, जिसकी नाइट फ्रैंक इंडिया ने समीक्षा के मुताबिक मार्च में हुए कुल प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में सेंट्रल मुंबई की हिस्सेदारी केवल 6 फीसदी थी. मार्च 2025 में यह हिस्सेदारी लगभग 8 फीसदी रही थी.
3/6
6% के स्तर पर अटकी हिस्सेदारी
3/6
फरवरी 2026 से तुलना करें तो भी सेंट्रल मुंबई की कुल प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में हिस्सेदारी 6 फीसदी के स्तर पर अटकी हुई थी. नवंबर, दिसंबर में भी यह आंकड़े 6 फीसदी था. वहीं, दिसंबर में हिस्सेदारी घटकर 5 फीसदी के निचले स्तर पर आ गई थी.
4/6
लगातार गिरती हिस्सेदारी
4/6
नवंबर 2024 में इस इलाके की हिस्सेदारी 7%, दिसंबर 2024 में 8%, जनवरी 2025 में 7 फीसदी, फरवरी 2025 में 9 फीसदी थी. सेंट्रल मुंबई की हिस्सेदारी में गिरता पैटर्न साफ दिखाता है कि घर खरीदार यहां से दूर जा रहे हैं.
5/6
सबर्ब्स की 88% हिस्सेदारी
5/6
सेंट्रल मुंबई की तुलना यदि मुंबई के दूसरे इलाके से करें तो खरीदार इस महंगे प्राइस प्वाइंट को छोड़कर सबर्ब्स की तरफ जा रहे हैं. सबर्ब्स की कुल बाजार हिस्सेदारी 88% है.
6/6
56% हिस्सेदारी के साथ एकतरफा कब्जा
6/6
वेस्टर्न सबर्ब्स का कुल प्रॉपर्टी बिक्री में 56 फीसदी हिस्सेदारी के साथ एकतरफा कब्जा है. इसके अलवा सेंट्रल सबर्ब्स की बाजार हिस्सेदारी 32 फीसदी रही है.