अपनी अपकमिंग फिल्म के बीच अक्षय कुमार एक नई रियल एस्टेट डील के कारण चर्चा में हैं. साल 2017 में खरीदे दो फ्लैट्स को बेचकर अक्षय कुमार ने 93 फीसदी का बंपर मुनाफा कमाया है.
1/7बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू जंगल के कारण चर्चा में हैं. अब अक्षय कुमार ने रियल एस्टेट में निवेश कर भारी भरकम मुनाफा कमाया है.
2/7रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स कंपनी CRE Matrix के मुताबिक, अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली (ईस्ट) स्थित ओबरॉय स्काई सिटी प्रोजेक्ट में अपने दो फ्लैट्स बेच दिए हैं. इस डील में उन्हें लगभग 93 फीसदी का रिटर्न मिला है.
3/7अक्षय कुमार ने ये दोनों फ्लैट्स नवंबर 2017 में इनक्लाइन रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड से खरीदे थे. उस वक्त बड़े फ्लैट की कीमत 3,00,55,749 रुपये और छोटे फ्लैट की कीमत 67.55 लाख रुपये थी. यानी दोनों फ्लैट्स की कुल कीमत 3.68 करोड़ रुपये थी.
4/72 जून 2026 को रजिस्टर हुई नई डील के मुताबिक, दोनों फ्लैट्स को 7.10 करोड़ रुपये में सुवर्णा रूपेशकुमार सकपाल को बेचा गया है. ऐसे में अक्षय कुमार को इन फ्लैट्स से लगभग 3.41 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट मिला है.
5/7फ्लैट नंबर 3504 का कारपेट एरिया 1101 वर्ग फुट है, जिसे 5.75 करोड़ रुपये में बेचा गया है. ई-चालान के मुताबिक, इसके लिए 28.75 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई है. इसके अलावा 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस दी गई है.
6/7फ्लैट नंबर 3503, समान फ्लोर पर स्थित इस स्टूडियो अपार्टमेंट का साइज 252 वर्ग फुट है. यह 1.35 करोड़ रुपये में बिका है. इसके लिए 6.75 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपये की अलग से रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई गई है.
7/7प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट के मुताबिक, बड़े फ्लैट के साथ दो कार पार्किंग और छोटे फ्लैट के साथ एक कार पार्किंग स्पेस भी शामिल है.