Ahmedabad Real Estate: अहमदाबाद न सिर्फ स्पोर्ट्स सिटी के तौर पर जाना जा रहा बल्कि ये रियल एस्टेट हॉटस्पॉट के तौर पर भी उबर रहा है. जानिए क्या कहती है ताजा रिपोर्ट.
1/7नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. अहमदाबाद क्रिकेट के मैदान पर नहीं बल्कि रियल एस्टेट मार्केट में अपनी चमक बिखेर रहा है.
2/7डेवलपर्स के संघ कंफ्रेडेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स ऑफ इंडिया (CREDAI) और Liases Fores की संयुक्त इंडियन रियल एस्टेट CY2025 के मुताबिक, अहमदाबाद में मिड-सिगमेंट के घरों की भारी डिमांड देखी गई है.
3/7आवास और शहरी मंत्रालय (MoHUA) द्वारा Ease of Living Index कैटेगरी में अहमदाबाद को रहने के लिहाज से देश का तीसरा सबसे बेहतरीन शहर (10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की कैटेगरी) चुना गया है.
4/7पर्यावरण के मोर्चे पर वित्त वर्ष 25-26 में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक अहमदाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 130 दर्ज किया गया है, जो मोडरेट कैटेगरी में आता है.
5/7CREDAI की रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में घरों की बिक्री में 50 लाख से 75 लाख रुपए का प्राइस ब्रैकेट सबसे ज्यादा है. इस ब्रैकेट में सबसे अधिक 10,923 घरी की बिक्री हुई है.
6/7रिपोर्ट के मुताबिक 75 लाख से 1 करोड़ रुपए के सेगमेंट में 6,969 यूनिट्स और 1 से 1.5 करोड़ के सेगमेंट में 5300 यूनिट्स की बिक्री हुई है. इससे साफ पता चलता है कि शहर में मिड-इनकम और अपर-मिड-इनकम हाउसिंग की डिमांड काफी मजबूत है.
7/7रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद के हाउसिंग प्राइस इंडेक्स में पिछले 5 साल में 3.4% ग्रोथ (CAGR) दर्ज की गई है. साल 2025 में शहर का हाउस प्राइस इंडेक्स (HPI) बढ़कर 2.9 फीसदी हो गया है.