Aroli-Katai Naka Tunnel: मुंबई और नवी मुंबई का सफर केवल 20 मिनट में पूरा हो जाएगा. इसका कारण है खास सुरंग, जिसके खुलने के बाद कुछ इलाकों का हॉटस्पॉट बनना तय है.
1/8
कुछ ही मिनटों में सफर पूरा
1/8
मुंबई और नवी मुंबई के बीच सफर करने वाले जल्द ही कुछ ही मिनटों में सफर पूरा कर सकते हैं. ऐरोली-कटाई नाका टनल का काम अंतिम चरण में है और इसके खुलने के साथ ही मुंबई के ट्रैफिक और रियल एस्टेट दोनों ही तस्वीर बदलने वाली है.
2/8
FY26 अंत तक पूरा होगा प्रोजेक्ट
2/8
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बहुप्रतीक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट वित्त वर्ष 2026 (FY26) के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है.
3/8
इन इलाकों में कनेक्टिविटी आसान
3/8
एरोली-कटाई केवल फ्रीवे और टनल शुरू होने से मुंबई के मुलुंड और एरोली से पलवा और डोंबिवली जैसे इलाकों की कनेक्टिविटी बेहद आसान हो जाएगी.
4/8
किस साल कौन सा प्रोजेक्ट होगा शुरू
4/8
मुलुंड-एरोली लिंक(पार्ट A) के वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही तक और ऐरोली से कल्याण-शिल फाटा (पार्ट B) के वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है.
5/8
ट्विन टनल सबसे खास हिस्सा
5/8
प्रोजेक्ट का सबसे अहम हिस्सा पारसिक हिल्स से गुजरने वाली 1.7 किलोमीटर लंबी ट्विन ट्यूब टनल है. इसके खुलने के बाद मुंबई-ऐरोली और पलवा के बीच यात्रा का वक्त घटकर महज 20 मिनट रह जाएगा.
6/8
होम बायर्स के लिए जैकपॉट
6/8
होम बायर्स के लिए जैकपॉट कनेक्टिविटी में सुधार का सीधा असर प्रॉपर्टी की कीमतों और मांग पर पड़ना तय है. मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक ऐरोली-कटाई टनल के खुलने से इस इलाके की विजिबिलिटी और पहुंच में काफी सुधार होगा.
7/8
20% तक कीमतों में बढ़ोतरी
7/8
ब्रोकरेज के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी के कारण ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा और इस एरिया में घरों की बिक्री में 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है.
8/8
केवल उपनगर नहीं रह गए ये इलाके
8/8
टनल, बुलेट ट्रेन और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेकट्स के कारण डोंबिवली, कल्याण और पलवा जैसे इलाके अब केवल दूरदराज के उपनगर नहीं, बल्कि मुंबई के प्रमुख रिहायशी इलाकों के तौर पर उभर रहे हैं.