पंकज त्रिपाठी का मुंबई में नया ठिकाना! बॉलीवुड के गढ़ में खरीदे दो आशियाने, स्टांप ड्यूटी में ही भरे ₹60 लाख

Pankaj Tripathi apartment: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी ने मुंबई में अपनी पत्नी और बेटी के साथ दो अपार्टमेंट्स खरीदे हैं. इसके लिए पकंज त्रिपाठी ने 10.85 करोड़ रुपए चुकाए हैं. जानिए डील की डीटेल्स.
पंकज त्रिपाठी का मुंबई में नया ठिकाना! बॉलीवुड के गढ़ में खरीदे दो आशियाने, स्टांप ड्यूटी में ही भरे ₹60 लाख

Pankaj Tripathi Apartment: मिर्जापुर, गैंग्स ऑफ वासेपुर समेत कई फिल्मों और वेब सीरीजी में अपनी एक्टिंग का लोह मनवा चुके भारतीय अभिनेता पंकज त्रिपाठी, उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी और बेटी आशी त्रिपाठी ने मुंबई में दो अपार्टमेंट्स खरीदे हैं, जिनकी कुल कीमत ₹10.85 करोड़ है. यह जानकारी रियल एस्टेट मार्केटप्लेस squareyards.com द्वारा इंस्पेक्टर जनरल और रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट https://igrmaharashtra.gov.in पर उपलब्ध प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों की समीक्षा के आधार पर सामने आई है.

9.98 करोड़ रुपए में खरीदा अपार्टमेंट

स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक पहला अपार्टमेंट पंकज त्रिपाठी और उनकी बेटी आशी त्रिपाठी ने ₹9.98 करोड़ में खरीदा है. यह अंधेरी वेस्ट, मुंबई के सीब्लिस बिल्डिंग में स्थित है.

Add Zee Business as a Preferred Source

तीन कार पार्किंग स्पेस शामिल

  • IGR के संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार, इस अपार्टमेंट की RERA कार्पेट एरिया 188.22 वर्ग मीटर (~2,026 वर्ग फुट) है और बालकनी एरिया 32.14 वर्ग मीटर (~346 वर्ग फुट) है, जिससे कुल क्षेत्रफल 220.36 वर्ग मीटर (~2,372 वर्ग फुट) बनता है.
  • इस डील में तीन कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं. इस सौदे पर ₹59.89 लाख की स्टाम्प ड्यूटी और ₹30,000 की रजिस्ट्रेशन फीस अदा की गई। यह लेन-देन जुलाई 2025 में रजिस्टर हुआ.

87 लाख रुपए का खरीदा अपार्टमेंट्स

पंकज त्रिपाठी ने दूसरा अपार्टमेंट उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी और बेटी आशी त्रिपाठी ने ₹87 लाख में खरीदा है. यह कांदिवली वेस्ट, मुंबई के आशापुरा हेरिटेज में स्थित है.

4.35 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी, 30,000 रुपए की रजिस्ट्रेशन

  • IGR के दस्तावेजों के अनुसार, इस अपार्टमेंट की RERA कार्पेट एरिया 39.48 वर्ग मीटर (424.95 वर्ग फुट) है.
  • इस डील पर ₹4.35 लाख की स्टाम्प ड्यूटी और ₹30,000 की रजिस्ट्रेशन फीस अदा की गई। यह लेन-देन सितंबर 2025 में रजिस्टर हुआ.
  • अंधेरी वेस्ट का इलाका निवेश के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटी की पहली पसंद है. हाल ही में कार्तिक आर्यन ने 13 करोड़ रुपए पर ऑफिस स्पेस खरीदा था.

बिजनेस हब्स के बेहद करीब इलाका

अंधेरी वेस्ट मुंबई का एक प्रमुख रियल एस्टेट बाजार है, जो कमर्शियल और रेजिडेंशियल दोनों मांगों को पूरा करता है. यहां सड़क, रेल और मेट्रो के माध्यम से मजबूत कनेक्टिविटी उपलब्ध है और यह छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट स्थित है. यह इलाका रणनीतिक रूप से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC), सीप्ज और लोअर परेल जैसे बड़े बिजनेस हब्स के करीब है. इस नजदीकी से कमर्शियल और आवासीय दोनों तरह की संपत्तियों की मांग बढ़ती है, क्योंकि पेशेवर लोग कार्यस्थलों के पास घर चाहते हैं और व्यवसायों को प्रमुख कमर्शियल केंद्रों तक आसान पहुंच मिलती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6