&format=webp&quality=medium)
Representative Image (AI Generated Image)
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) का काउंटडाउन शुरू हो गया है. पीएम नरेंद्र मोदी 28 मार्च 2026 को इसका उद्घाटन करन जा रहे हैं. यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होने वाला है. इस एयरपोर्ट के आने से न सिर्फ नोएडा देश और विदेश के कई शहरों से जुड़ जाएगा. वहीं, यह नोएडा के रियल एस्टेट मार्केट में भी गेम चेंजर भी साबित होने जा रहा है. जेवर एयरपोर्ट के आने से नोएडा एनसीआर मार्केट के सबसे बड़े प्रीमियम मार्केट गुरुग्राम को भी तगड़ी टक्कर देने जा रहा है. प्रॉपर्टी कंसल्टेंट फर्म कुशमैन एंड वेकफील्ड ने अपनी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है.
कुशमैन एंड वेकफील्ड की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जेवर एयरपोर्ट ने नोएडा को अफोर्डेबल मार्केट से बदलकर प्रीमियम लग्जरी हब की कैटेगरी में खड़ा कर दिया है.
| मापदंड | नोएडा / ग्रेटर नोएडा | गुरुग्राम |
| कैपिटल वैल्यू ग्रोथ (YoY) | 10% | 8-12% |
| रेंटल ग्रोथ (लग्जरी) | 7-9% | 10% |
| प्रमुख ड्राइविंग फैक्टर | जेवर एयरपोर्ट, यमुना एक्सप्रेसवे | द्वारका एक्सप्रेसवे, गोल्फ कोर्स रोड |
| मार्केट सेंटिमेंट | बहुत तेज | स्थिर और मजबूत |
रेजिडेंशियल के अलावा एयरपोर्ट के चालू होने के बाद कमर्शियल और ऑफिस स्पेस में भी तगड़ा उछाल आने की उम्मीद है. विदेशी कंपनियों के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) द्वारा ऑफिस स्पेस लेने की होड़ मची है.
बन रहा बड़ा लॉजिस्टिक्स हब
NCR में किस क्षेत्र की कितनी हिस्सेदारी
| क्षेत्र | कुल लॉन्च में हिस्सेदारी (%) |
| गुरुग्राम | 50% |
| नोएडा | 29% |
| गाजियाबाद | 16% |
| दिल्ली | 5% |
कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 की चौथी तिमाही में दिल्ली एनसीआर में कुल 14,248 नए रेजिडेंशियल यूनिट्स लॉन्च हुए हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 2.5 गुना (39 फीसदी की तिमाही बढ़ोतरी) ज्यादा है. पूरे साल 2025 का कुल लॉन्च 41,358 यूनिट्स रहा है. नए लॉन्च के मामले में गुरुग्राम 50 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ पहले नंबर पर है, लेकिन नोएडा भी 29 फीसदी की मजबूत हिस्सेदारी के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है.
सवाल: जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन कब होगा?
जवाब: पीएम मोदी जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को करेंगे.
सवाल: जेवर एयरपोर्ट के कुल क्षमता कितनी है?
जवाब: जेवर एयरपोर्ट की अनुमानित कुल क्षमता प्रति वर्ष लगभग 7 करोड़ से 30 करोड़ यात्रियों की है.
सवाल: जेवर एयरपोर्ट के आने से नोएडा के रियल एस्टेट मार्केट के क्या हाल हैं?
जवाब: जेवर एयरपोर्ट के दम पर नोएडा रियल एस्टेट मार्केट की कैपिटल वैल्यू में 10 फीसदी का उछाल आया है.
सवाल: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आने से नोएडा क्या अफोर्डेबल मार्केट रहेगा?
जवाब: रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम बन गया है. यहां पर अफोर्डेबल से लेकर प्रीमियम और लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स की भारी डिमांड है.
सवाल: गुरुग्राम या नोएडा कहां पर रेंटल ग्रोथ बेहतर है?
जवाब: गुरुग्राम में लग्जरी रेंटल ग्रोथ 10 फीसदी है, जो नोएडा के मुकाबले ज्यादा है.