&format=webp&quality=medium)
जेवर एयरपोर्ट साबित होगा प्रॉपर्टी मार्केट के लिए गेम चेंजर (AI Generated Image)
जेवर एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है. यह एयरपोर्ट न सिर्फ एनसीआर की कनेक्टिविटी के लिए गेम चेंजर होगा. वहीं, रियल एस्टेट बाजार में भी इस एयरपोर्ट के आने से निवेशकों की चांदी होना तय है. यही नहीं, जेवर एयरपोर्ट को नोएडा एक्वा लाइन और हाई स्पीड रेल का बूस्टर डोज भी मिलने वाला है. स्क्वायर यार्ड्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस एयरपोर्ट के आने से पहले तक जिस जेवर की गिनती कुछ वक्त पहले तक एक औसत मांग वाला बाहरी इलाके (मिड डिमांड पेरिफेरी) में होती वह रियल एस्टेट का अहम हॉटस्पॉट बन गया है.
स्क्वायर यार्ड्स की रिपोर्ट Runway to Realty के मुताबिक नोएडा एक बड़ा आर्थिक और शहरी विकास कॉरिडोर के मुख्य केंद्र के तौर पर विकसित किया जा रहा है.
नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन का विस्तार भी जेवर एयरपोर्ट तक किया जा रहा है. इसके साथ ही सीधे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) एयरपोर्ट की मेट्रो कनेक्टिविटी से भी जोड़ा जाएगा.
| कनेक्टिविटी का प्रकार | प्रोजेक्ट का नाम |
| मेट्रो नेटवर्क | एक्वा लाइन एक्सटेंशन , IGI एयरपोर्ट दिल्ली मेट्रो लिंक |
| हाई-स्पीड रेल | दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल |
| एक्सप्रेसवे | यमुना एक्सप्रेसवे अपग्रेड , ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल, गंगा एक्सप्रेसवे |
| लॉजिस्टिक्स/फ्रेट | दिल्ली-मुंबई हाई-स्पीड कॉरिडोर , डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर |
मल्टीमोडल कनेक्टिविटी के कारण एनसीआर और उसके बाहरी इलाकों तक लोगों की पहुंच आसान होने जा रही है. बिना रुकावट एक्सेस के कारण यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होगी.
इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी में सुधार
जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट और अपार्टमेंट के दाम

स्क्वायर यार्ड्स की रिपोर्ट में कहा है कि जेवर एयरपोर्ट के आसपास न केवल घर बन रहे हैं, बल्कि इसे एक एरोट्रोपोलिस के तौर पर बसाया जा रहा है. यहां पर मेडिकल डिवाइस पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, HCL समत कई कंपनियां अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स लगा रही हैं. रिपोर्ट में कहा है कि रीजनल कनेक्टिविटी का विस्तार होगा वैसे-वैसे बाहरी एरिया तक पहुंच आसान हो जाएगी, जो आखिरकार इन इलाकों को प्राइम हॉटस्पॉट बनाकर यहां पर प्रॉपर्टी की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी होगी.
सवाल: जेवर एयरपोर्ट को मेट्रो कनेक्टिविटी से किस तरह से जोड़ा जाएगा?
जवाब: जेवर एयरपोर्ट को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन से जोड़ा जाएगा.
सवाल: मेट्रो के साथ-साथ हाई स्पीड रेल का क्या रोल होगा?
जवाब: जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल नेटवर्क से जोड़ने की योजना है.
सवाल: जेवर एयरपोर्ट में इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी से प्रॉपर्टी मार्केट में क्या असर होगा?
जवाब: जेवर एयरपोर्ट के पास इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी से प्रॉपर्टी के दामों में उछाल आ सकता है.
सवाल: अगले तीन साल में यहां का प्रॉपर्टी मार्केट कैसा रहने वाला है?
जवाब: स्क्वायर यार्ड्स की रिपोर्ट के मुताबिक अगले तीन साल में जेवर एयरपोर्ट में निवेशकों की डिमांड सबसे ज्यादा रहेगी. खासकर प्लॉट्स की बिक्री और कीमत में उछाल आ सकता है.
सवाल: अगले तीन साल में प्रॉपर्टी मार्केट में सबसे ज्यादा हलचल किन हॉटस्पॉट्स में देखने को मिलेगी?
जवाब: अगले तीन साल में सबसे ज्यादा हलचल यमुना एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर 18 और सेक्टर 20 में देखने को मिलेगी.