नोएडा में इन इलाकों में भूलकर भी न खरीदें प्रॉपर्टी, बुलडोजर को है दावत, अथॉरिटी ने ब्लैकलिस्ट की 46 संपत्तियां

दिल्ली से सटे नोएडा में यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ संपत्तियों से दूर रहे. नोएडा अथॉरिटी ने तीन गावों में अवैध निर्माण पर चेतावनी जारी की है. यहां पर चेक करें पूरी लिस्ट.
नोएडा में इन इलाकों में भूलकर भी न खरीदें प्रॉपर्टी, बुलडोजर को है दावत, अथॉरिटी ने ब्लैकलिस्ट की 46 संपत्तियां

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो कुछ संपत्तियों से दूर रहें. नोएडा अथॉरिटी ने एक पब्लिक नोटिस जारी की है, जिसमें आम जनता को बड़ी वित्तीय हानि से बचाने के लिए आगाह किया है. अथॉरिटी ने तीन गांवों-सलारपुर, भंगेल बेगमपुर और हाजीपुर की जमीनों पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर चेतावनी जारी की है. इन गांवों के 46 खसरा नंबर पर किसी भी तरह की संपत्ति की खरीद और बिक्री या किसी भी कमर्शियल गतिविधि को पूरी तरह से अवैध घोषित कर दिया गया है.

खसरा नंबरों पर अवैध होगा कोई भी निर्माण

नोएडा अथॉरिटी के वर्क सर्किल-8 द्वारा जारी पब्लिक नोटिस में साफ कहा है कि इन चिन्हित खसरा नंबरों पर बिना अथॉरिटी की मंजूरी के कोई भी निर्माण कार्य किया गया तो वह पूरी तरह से अवैध होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

धवस्तीकरण, सीलिंग की प्रोसेस शुरू

  • नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक किसी भी तरह के अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण और सीलिंग की प्रोसेस को शुरू कर दिया गया है.
  • अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वह इन जगहों पर बन रहे फ्लैट, मकान, दुकान या किसी भी ऑफिस स्पेस में अपनी मेहनत की कमाई निवेश नहीं करें.

ये खसरा नंबर हैं अवैध

नोएडा अथॉरिटी द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, हाजीपुर गांव में खसरा नंबर 412 और भंगेल बेगमपुर गांव में खसरा नंबर 217 पर अवैध निर्माण चिन्हित किया गया है.

सलारपुर गांव में सबसे ज्यादा खसरा नंबर

  • सलारपुर गांव में सबसे ज्यादा खसरा नंबरों पर कार्रवाई की जा रही है, जिनमें खसरा संख्या 779, 780, 795 से 798 तक, 759,760,762 से 764 तक, 723, 724 और 728 से 735 तक और 745 से 752 शामिल हैं.

हाजीपुर में किया अवैध निर्माण

  • हाजीपुर में खसरा नंबर 412 पर एक कमर्शियल बिल्डिंग का अवैध निर्माण किया गया है. सलारपुर गांव में खसरा नंबर 779 पर एक बहुमंजिला रेजिडेंशियल इमारत है.

रेजिडेंशियल फ्लैट्स निर्माणाधीन

  • खसरा नंबर 795 से 798 पर रेजिडेंशियल फ्लैट्स निर्माणाधीन है. भंगेल बेगमपुर में खसरा नंबर 217 पर बनी कमर्शियल बिल्डिंग में एक फंक्शनल फिटनेस जिम भी चलाया जा रहा है.

अवैध निर्माण वाले खसरा नंबरों की सूची

गांव का नामखसरा संख्या
हाजीपुर412
भंगेल बेगमपुर217
सलारपुर

779 , 780 , 795, 796, 797, 798 , 759, 760, 762, 763, 764 , 723, 724, 728, 729, 730, 731, 732, 733, 734, 735, 745, 746, 747, 748, 749, 750, 751, 752

प्रभावित क्षेत्र और निर्माण की स्थिति

स्थान (खसरा संख्या)गांवनिर्माण का प्रकार
412हाजीपुर

व्यावसायिक इमारत

779सलारपुर

बहुमंजिला आवासीय इमारत

795, 796, 797, 798सलारपुर

निर्माणाधीन आवासीय फ्लैट्स

217भंगेल बेगमपुर

व्यावसायिक इमारत

अथॉरिटी ने जारी किया QR कोड

नोएडा अथॉरिटी ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति इन संपत्तियों की खरीद-फरोख्त करता है और उसे किसी भी तरह का वित्तीय नुकसान होता है तो उसके लिए वह खुद जिम्मेदार होगा. अथॉरिटी का यह कदम उन बिल्डर्स पर नकेल कसने के लिए उठाया गया है जो अवैध तौर से बिल्डिंग बनाकर और सस्ते दाम देकर लोगों को फंसाते हैं. अथॉरिटी ने एक QR कोड भी जारी किया है. इसे स्कैन करके आप अवैध निर्माण की ज्यादा जानकारी ले सकते हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: नोएडा प्राधिकरण ने किन गांवों में अवैध निर्माण को लेकर चेतावनी जारी की है?

जवाब: नोएडा प्राधिकरण ने सलारपुर, भंगेल बेगमपुर और हाजीपुर गांवों में अवैध निर्माण के खिलाफ सार्वजनिक सूचना जारी की है.

सवाल: यह चेतावनी कितने खसरा नंबरों के लिए है?

जवाब: यह चेतावनी कुल 46 खसरा नंबरों पर हुए अवैध निर्माण के लिए जारी की गई है.

सवाल: इन संपत्तियों को खरीदने पर क्या होगा?

जवाब: प्राधिकरण के अनुसार, इन संपत्तियों में किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त या व्यावसायिक गतिविधि करना अवैध है. ऐसा करने पर होने वाले किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए खरीदार स्वयं जिम्मेदार होगा.

सवाल: प्राधिकरण इन अवैध निर्माणों पर क्या कार्रवाई कर रहा है?

जवाब: प्राधिकरण ने सूचित किया है कि इन सभी अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण और सीलिंग की प्रक्रिया चल रही है.

सवाल: क्या मैं इन खसरा नंबरों की सूची देख सकता हूं?

जवाब: हां, प्राधिकरण ने सार्वजनिक सूचना में सभी 46 खसरा नंबरों की सूची जारी की है, जिसमें सलारपुर, भंगेल बेगमपुर और हाजीपुर के खसरा नंबर शामिल हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6