10% पैसे देकर नोएडा में बनें प्रॉपर्टी के मालिक! इन प्राइम सेक्टर्स में मिल रहा कमर्शियल प्लॉट, देखें कीमत

Noida Authority Commercial Plots Scheme: नोएडा में कॉमर्शियल गतिविधियां या फिर छोटा-मोटा बिजनेस करने के लिए नोएडा अथॉरिटी ने कॉमर्शियल प्लॉट योजना की शुरुआत की है. चेक करें नियम, शर्तें और रिजर्व प्राइस.
10% पैसे देकर नोएडा में बनें प्रॉपर्टी के मालिक! इन प्राइम सेक्टर्स में मिल रहा कमर्शियल प्लॉट, देखें कीमत

Noida Authority Commercial Plots Scheme: दिल्ली एनसीआर के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल एरिया में से एक नोएडा में कॉमर्शियल प्लॉट खरीदने का सरकार मौका दे रही है. इन कॉमर्शियल प्लॉट्स में आप कोई छोटा-मोटा बिजनेस या कॉमर्शियल गतिविधियां शुरू कर सकते हैं. नोएडा अथॉरिटी ने अलग-अलग सेक्टर में 13 कॉमर्शियल प्लॉटों की योजना को लॉन्च कर दिया है. इन प्लॉट्स में 18 वर्ग मीटर से लेकर 300 वर्ग मीटर तक के प्लॉट शामिल है. स्कीम में आवेदन 6 जून से शुरू हो गए हैं और आखिरी तारीख 27 जून 2025 है.

इन सेक्टर में उपलब्ध होंगे प्लॉट्स

नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक ये प्लॉट्स सेक्टर 39, 40,69, 80,82 और सेक्टर 84-ए हौजरी कॉम्पलेक्स में स्थित हैं. सभी प्लॉट्स ई-नीलामी के जरिए ही आवंटित होंगे. योजना में शामिल हर प्लाट के लिए अलग-अलग रिजर्व प्राइस रखा गया है. योजना में हिस्सा लेने वालों को 11800 रुपए प्रॉसेसिंग फीस देनी होगी. इसके अलावा रिजर्व प्राइज की 10 फीसदी रकम जमा करनी होगी. जिन लोगों ने आवेदन किया है उन्हें अथॉरिटी की तरफ से प्लॉट की निर्धारित की गई रिजर्व प्राइस की एक पर्सेंट बोली लगानी होगी.

कॉमर्शियल बिल्डर्स के लिए योजना

नियम के मुताबिक अधिक बोली लगाने वाले आवेदक को प्लॉट आवंटित कर दिया जाएगा. यानी प्लॉट के रिजर्व प्राइस 10 लाख रुपए है तो आवेदनकर्ता को कम से कम एक पर्सेंट की बोली लगानी होगी.छोटे बिल्डर्स के अलावा बड़े बिल्डर्स और डेवलपर्स के लिए भी कमर्शियल बिल्डर प्लॉट्स योजना 2025-26 है. इसमें सेक्टर- 61, 62, 63, 96, 98, 108, 135, और 142 में प्लॉट उपलब्ध है. इसमें दस्तावेज जमा करने की आखिरी तारीख 11 जून 2025 है.

छोटे कमर्शियल प्लॉट की योजना के लिए रिजर्व प्राइस

सेक्टरप्लॉट नंबरक्षेत्रफल (वर्ग मीटर)कुल आरक्षित मूल्य (₹)

बयाना राशि (EMD) (₹)

39D-1(B)/4(73)18₹45,52,200₹4,55,220
40D-18(A2)18₹54,07,430₹5,40,743
80B-3(A)300₹2,20,55,100₹22,05,510
80B-3(54)300₹2,20,55,100₹22,05,510
82E-1(71)300₹2,25,97,500₹22,59,750
84AC-1(9A)300₹73,38,770₹7,33,877

बड़े बिल्डर प्लॉट की योजना (20,000 वर्ग मीटर से अधिक)

सेक्टरक्षेत्रफल (वर्ग मीटर)कुल आरक्षित मूल्य (₹)

बयाना राशि (EMD) (₹)

62COMM-0131477.25₹1,00,85,63,145
108A-0640961.2₹79,30,28,314
96H-324000₹52,43,04,000
98H-624000₹44,15,02,512
98H-924000₹44,15,02,512

बड़े बिल्डर प्लॉट की योजना (20,000 वर्ग मीटर से कम)

सेक्टरक्षेत्रफल (वर्ग मीटर)कुल आरक्षित मूल्य (₹)

बयाना राशि (EMD) (₹)

1421115000₹27,39,11,027
61E059691.61₹25,81,03,474
108D-34AC17100

₹27,95,93,911.60

135Comm-015181₹9,48,42,887.70
135Comm-025181₹9,35,78,993

दोनों स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आप वेबसाइट्स https://etender.noidaauthorityonline.com और https://plots.etender.in पर विजिट कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6