&format=webp&quality=medium)
Nikhil Nanda Apartment: एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल नंदा ने मुंबई के पॉश इलाके जुहू में शानदार लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. निखिल नंदा अमिताभ बच्चन के दामाद और उनकी बेटी श्वेता नंदा के पति हैं. रियल एस्टेट रिसर्च कंपनी लायसेस फोरास द्वारा दस्तावेजों की समीक्षा में इस डील की जानकारी सामने आई है. इस सौदे की कुल कीमत 28 करोड़ रुपए है. इस प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का काम निखिल नंदा की बहन नताशा नंदा ने पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए पूरा किया है.
निखिल नंदा का यह नया अपार्टेमेंट के रहेजा कॉर्प के मेस्त्रो नाम की प्रोजेक्ट में है. डॉक्यूमेंट्स में पता चलता है कि यह अपार्टमेंट 3139 वर्ग फुट का है और इसके साथ 411 वर्ग फुट की एक टेरेस भी है.
| सौदे का विवरण | जानकारी |
| प्रॉपर्टी की कीमत | ₹ 28.39 करोड़ |
| स्टैंप ड्यूटी | ₹ 1.70 करोड़ |
| विक्रेता (Seller) | के रहेजा कॉर्प रियल एस्टेट प्रा. लि. |
| प्रोजेक्ट का नाम | मेस्त्रो (Maestro) |
मेस्त्रो जुहू का अल्ट्रा-लक्जरी प्रोजेक्ट 2026 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है. इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात इसका व्यू है. यहां पर रहने वालों को एक तरफ 300 एकड़ का जुहू एयरोड्रम और दूसरी तरफ अरब सागर का नजारा दिखाई देता है.
खास जगह पर बना प्रोजेक्ट
निखिल नंदा का संबंध बॉलीवुड के प्रसिद्ध कपूर खानदान से हैं. उनकी मम्मी रितु नंदा राज कपूर की बेटी थीं. उनके पिता राजन नंदा हैं. निखिल नंदा ने यूनिर्वसिटी ऑफ पेंसेलवेनिया के वॉर्टन स्कूल से ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से पढ़ाई की है. वह फिलहाल एस्कॉर्ट कुबोटा के MD हैं, जो ट्रैक्टर्स और फार्म इक्विपमेंट बनाने के लिए जानी जाती है. निखिल नंदा ने साल 1997 में श्वेता नंदा से शादी की थी. उनके दो बच्चे नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा हैं. अगस्त्य ने नेटफ्लिक्स सीरीज से अपना डेब्यू किया.
सवाल: जुहू में नया अपार्टमेंट किसने खरीदा है?
जवाब: यह लग्जरी अपार्टमेंट एस्कॉर्ट्स कुबोटा के चेयरमैन निखिल नंदा ने खरीदा है, जो अमिताभ बच्चन के दामाद हैं.
सवाल: इस अपार्टमेंट की कीमत कितनी है?
जवाब: दस्तावेजों के मुताबिक, इस अपार्टमेंट की कीमत 28.39 करोड़ रुपये है, जिस पर 1.70 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी दी गई है.
सवाल: यह अपार्टमेंट किस बिल्डिंग में है?
जवाब: यह अपार्टमेंट के रहेजा कॉर्प के 'मेस्त्रो' नाम के अल्ट्रा-लक्जरी प्रोजेक्ट में है.
सवाल: 'मेस्त्रो' प्रोजेक्ट की खास बात क्या है?
जवाब: यह प्रोजेक्ट उस जगह पर बन रहा है, जहां पहले मशहूर फिल्म निर्माता बी. आर. चोपड़ा का 'बीआर हाउस' बंगला था. यह जुहू में स्थित है और यहाँ से समुद्र का शानदार नजारा दिखता है.
सवाल: यह सौदा कब रजिस्टर हुआ?
जवाब: यह प्रॉपर्टी डील 16 अक्टूबर, 2025 को रजिस्टर की गई थी.