&format=webp&quality=medium)
Yamuna Expressway Property: दिवाली खुशियों और रोशनी का पर्व होने के साथ-साथ निवेश और नई शुरुआत का भी प्रतीक माना जाता है. इस समय सोना-चांदी, शेयर बाजार और रियल एस्टेट में निवेश को शुभ समझा जाता है. दिल्ली-एनसीआर का रियल एस्टेट सेक्टर इस सीजन में निवेशकों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आया है. बीते कुछ वर्षों में कई लोकेशन तेजी से विकसित हुईं, लेकिन सबसे ज्यादा लाभदायक ज़ोन यमुना एक्सप्रेसवे साबित हुआ है.पिछले पांच सालों में इस क्षेत्र में जमीन और फ्लैट्स की कीमत 500% से ज्यादा चढ़ गए, तो वहीं अपार्टमेंट्स की कीमतें भी दोगुनी से ऊपर पहुंच गईं.
यमुना एक्सप्रेसवे में आने वाले महीनों में जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के शुरू होने से यहां निवेशकों को और शानदार रिटर्न मिलने की संभावना है.
प्लॉट्स की कीमतों ने लगाई 536% छलांग
•2020 से 2025 के बीच प्लॉट्स की कीमतों में 536% तक की छलांग लगाई है. फ्लैट्स के दामों में 158% की बढ़ोतरी हुई है.
• 2020 में फ्लैट्स की औसत कीमत 3,950 रुपये प्रति वर्गफुट थी, जो अब बढ़कर 10,200 रुपये प्रति वर्गफुट हो गई है.
इस इलाके में 400% उछले दाम
•“CHI-3” सेक्टर में जमीन के दाम 1,200 रुपये प्रति वर्गफुट से बढ़कर 12,950 रुपये प्रति वर्गफुट तक पहुंचे.
•सेक्टर 22डी और CHI-Phi में प्रॉपर्टी रेट्स 400% से ज्यादा उछले. केवल पिछले एक साल में ही एयरपोर्ट के आसपास 390 एकड़ जमीन करीब 2,340 करोड़ रुपये में खरीदी गई.
| संपत्ति का प्रकार | मूल्य वृद्धि (प्रतिशत में) | 2020 में औसत कीमत (प्रति वर्ग फुट) | 2025 में औसत कीमत (प्रति वर्ग फुट) |
| प्लॉट्स | 536% | उपलब्ध नहीं | उपलब्ध नहीं |
| फ्लैट्स | 158% | ₹3,950 | ₹10,200 |
| सेक्टर "CHI-3" (ज़मीन) | 980% | ₹1,200 | ₹12,950 |
| सेक्टर 22डी और CHI-Phi | >400% | उपलब्ध नहीं | उपलब्ध नहीं |
एनारॉक की 2024 की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे पर नए प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग में बंपर वृद्धि दर्ज की गई.2023 में जहां 2,900 नए फ्लैट लॉन्च हुए थे, वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 12,300 हो गई. यह उछाल सीधे तौर पर एयरपोर्ट और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से जुड़ा हुआ है. प्रॉपइक्विटी की रिपोर्ट कहती है कि NCR में अप्रैल-जून 2025 के बीच हाउसिंग सेल्स 16% उछलकर 11,700 यूनिट तक पहुंच गईं. यह साफ इशारा है कि बाजार ने फिर से तेजी पकड़ ली है.
तेजी की मुख्य वजहें
• 30 अक्टूबर 2025 को प्रस्तावित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का उद्घाटन।
• UER-II एक्सप्रेसवे, फिल्म सिटी, लॉजिस्टिक पार्क और YEIDA की इंडस्ट्रियल टाउनशिप का विकास।
• NCR में लगातार बढ़ती जनसंख्या और रोजगार के अवसर, जिनसे आवासीय व व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स की डिमांड में बढ़ोतरी.
त्योहारी सीजन में डेवलपर्स आकर्षक ऑफर्स और छूट लेकर आते हैं, जिस कारण निवेशकों और खरीदारों दोनों के लिए यह समय सबसे उपयुक्त माना जाता है. जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन और अन्य प्रोजेक्ट्स के सक्रिय होने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर निवेश करना और ज्यादा लाभदायक हो सकता है. क्रेडाई वेस्टर्न यूपी के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता का कहना है, “दिवाली का समय हमेशा निवेश के लिए शुभ माना जाता है. यमुना एक्सप्रेसवे पर बीते पांच सालों में जिस तेजी से कीमतें बढ़ी हैं, वह आने वाले समय में और ऊंचाई पकड़ सकती हैं. अगर सरकार नीतिगत सुधार लाती है तो यह इलाका निवेशकों और होम बायर्स दोनों के लिए सबसे बेहतर विकल्प होगा.”
होमग्राम के फाउंडर गौरव सोबती कहते हैं, “इस फेस्टिव सीजन यमुना एक्सप्रेसवे पर निवेश सबसे बेहतर विकल्प है. यहां की कनेक्टिविटी और भविष्य की योजनाएं खरीदारों को भरोसा देती हैं कि उनकी पूंजी लंबे समय तक सुरक्षित और लाभकारी रहेगी.” आरजी ग्रुप के डायरेक्टर हिमांशु गर्ग के अनुसार,“पूरे नोएडा ने NCR में सबसे हॉट रियल एस्टेट डेस्टिनेशन का रूप ले लिया है. यमुना एक्सप्रेसवे इस विकास का केंद्र है, जिसने इसे न सिर्फ रियल एस्टेट बल्कि रहने के लिहाज से भी बेहतरीन बना दिया है.”
सवाल:यमुना एक्सप्रेसवे रियल एस्टेट के लिए आकर्षक क्यों है?
जवाब:जेवर एयरपोर्ट और अन्य बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के कारण यह निवेश का केंद्र बन गया है.
सवाल:पिछले 5 सालों में कीमतें कितनी बढ़ी हैं?
जवाब:प्लॉट्स के दाम 536% और फ्लैट्स के दाम 158% तक बढ़े हैं.
सवाल:इस तेजी के मुख्य कारण क्या हैं?
जवाब:मुख्य वजहें जेवर एयरपोर्ट, नई एक्सप्रेसवे, फिल्म सिटी और बढ़ते रोजगार के अवसर हैं.
सवाल:भविष्य में निवेश की क्या संभावनाएं हैं?
जवाब:एयरपोर्ट शुरू होने के बाद रिटर्न और भी बेहतर होने की पूरी संभावना है.
सवाल:दिवाली पर निवेश क्यों फायदेमंद है?
जवाब:त्योहारी सीजन में डेवलपर्स आकर्षक ऑफर्स और छूट देते हैं, और इसे निवेश के लिए शुभ माना जाता है.